सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राष्ट्रपति पर TMC मंत्री का विवादित बयान, बवाल बढ़ता देख मांगनी पड़ी माफ़ी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की है। गिरी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के लुक को लेकर विवादित बयान दिया। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग की है। अखिल गिरी नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में गिरी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी तंज कस रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के रंग-रूप को लेकर अभद्र टिप्पणी की। पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर गिरि के खिलाफ संज्ञान लेकर गिरफ्तारी की मांग की है। सौमित्र खान ने NCW को लिखे लेटर में कहा है कि ‘अखिल गिरि के इस जघन्य अपराध को किसी भी हालत में माफ नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान महिला सशक्तिकरण, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। साथ ही देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने अपने अखिल गिरि पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।’ हमलों का सामना करते हुए गिरि ने शुक्रवार देर रात माफी जारी की। उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय संविधान का सम्मान करता हूं। मैं इसके प्रति वफादार हूं। मुझे इसमें पूरा विश्वास है। मेरे मन में राष्ट्रपति की कुर्सी के लिए भी गहरा सम्मान है, जो संविधान के प्रमुख हैं। पिछले कुछ दिनों और महीनों में, मुझे बंगाल के विपक्ष के नेता और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से उपहास, अपमान और गालियां मिली हैं। मैं बूढ़ा हो गया हूं और मैं गुस्से में था। मैंने जो कुछ भी कहा वह उनके जवाब में गुस्से में था।’ गिरि ने कहा, ‘मैं भी मंत्री हूं और संविधान के तहत शपथ ली है। वह मुझ पर हमला ही नहीं कर रहे हैं, संविधान का भी अपमान कर रहे हैं।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *