सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

अजय महावर को वीर अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित

3 मिनट पढ़ें
अजय महावर

अजय महावर को वीर अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित

Advertisement

अजय महावर को वीर अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित

नेता बाद में समाजसेवी पहले हैं महावर

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी के जमीनी नेता उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला विकास समिति के चेयरमैन घोंडा से विधायक अजय महावर को वीर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया | समाज के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया | एक साधारण कार्यकर्ता से उन्होंने भाजपा में अपनी शुरुवात की | और थोड़े ही समय में पार्टी में अपनी एक अलग पहचान बना ली | 2020 में आम आदमी पार्टी की लहर होने के बावजूद उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के घोंडा विधानसभा से पहली बार विधायक बने अजय महावर नें जमीनी स्तर पर इतनी मेहनत की कि 2025 का विधानसभा चुनाव जीतने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई | अजय महावर को बूथ स्तर पर काम करने का अच्छा खासा अनुभव है पार्टी में उनकी पहचान एक जमीनी वर्कर में रूप में होती है | 2008 में पार्टी नें उन्हें जिला समिति में बूथ संयोजक का काम सौंपा जिसके तहत उन्होंने जमीनी स्तर पर काम कर पार्टी में एक अलग पहचान बनाई |

Advertisement

उस दौरान अजय महावर नें हजारों नवयुवकों को पार्टी से जोड़ा उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी नें उन्हें कुछ साल के बाद ही जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप दी | जिला अध्यक्ष के पद पर उनकी कार्यशैली से प्रभावित हो क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी नें उन्हें अपना सांसद प्रतिनिधि बना दिया | इस पद पर रहते हुए श्री महावर सीधे जनता तथा अधिकारीयों के सम्पर्क में आ गए और उन्होंने पूरी मेहनत से जनता की सेवा की | पार्टी नें श्री महावर को दुबारा से 2017 में जिला भाजपा की कमान सौंप दी और श्री महावर नें फिर से पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम किया परिणाम स्वरूप पार्टी नें उन्हें 2020 में घोंडा विधानसभा से प्रत्याशी बना दिया दिल्ली भर में आम आदमी पार्टी की लहर होने के बावजूद श्री महावर एक बड़े अन्तराल से चुनाव जीत गए, जीत का सिलसिला 2025 में भी जारी रहा |

घोंडा के अलावा आसपास की विधानसभा के कार्यकर्ता भी श्री महावर के सम्पर्क में रहते है जिनकी श्री महावर आवश्यकता पड़ने पर मदद भी करते है | वीर अर्जुन कार्यालय में श्री महावर नें बताया उनका प्रयास रहता है जो भी व्यक्ति उनके पास किसी उम्मीद से आता है वे उसकी मदद करते हैं तथा क्षेत्र के विकास को ले वे पूरी तरह से अलर्ट रहते हैं और इस विषय में किसी से कोई समझौता नहीं करते | उनका अधिकतर समय लोगो की सेवा में ही बीतता है | उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं अजय महावर नेता बाद में एक जनसेवक और समाजसेवी पहले हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *