करतार नगर में जे-ब्लॉक की गलियों के निर्माण का शिलान्यास किया अजय महावर नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा में सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आज जे-ब्लॉक, करतार नगर की कई गलियों के निर्माण काम का शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने किया और पूजा-अर्चना के बाद कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई। यह पूरा निर्माण कार्य विधायक निधि से करीब 55 लाख की लागत से होंगे। जिन गलियों का निर्माण होना है उनमें गली नंबर-1, 2 (मिश्रा मार्किट वाली), 2 (साढ़े तीन पुस्ता), 4, 5 और 7 लिंक शामिल हैं। इन गलियों के बनने से लोगों को चलने-फिरने में आसानी होगी और जल निकासी व साफ-सफाई की दिक्कतें काफी हद तक कम होंगी।

विधायक अजय महावर ने कहा, “हमारा मकसद घोंडा के हर मोहल्ले में विकास के काम करना और लोगों की दिक्कतें कम करना है। विधायक निधि जनता की सुविधा के लिए है और उसका इस्तेमाल ईमानदारी व तेजी से किया जाएगा।सभी ने इस पहल पर खुशी जताई और विधायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, पार्षद रेखा रानी, राकेश देवल, कविता शर्मा, दिनेश जोशी, रामवती कश्यप, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, जसवंत सिंह रावत, दिनेश धामा, चौ० विजेंदर, विपिन शर्मा, विजय चौधरी, सतीश कुमार, श्रीभगवान शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. दीपमाला, राहुल पराशर, राहुल तिवारी, रामलाल यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, अनिल सैन, रजनेश, मुलीराम, योगेश डेढा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।



