सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

अजय देवगन ने फिर ‘मैदान’ से जीता ऑडियंस का दिल, लोग बोले- ‘ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म’

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

अजय देवगन ने फिर ‘मैदान’ से जीता ऑडियंस का दिल, लोग बोले- ‘ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म’

अजय देवगन ने ‘मैदान’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

अजय देवगन स्टारर मच अवेटेज फिल्म ‘मैदान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन की दमदार परफॉर्मेंस की झलक भर ने ही ‘मैदान’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. वहीं अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने भी सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं ‘मैदान’ दर्शकों को कैसी लगी है?

‘मैदान’ दर्शकों को कैसी लगी?

‘मैदान’ में अजय देवगन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है. फिल्म की जमकर एडवांस बुकिंग भी हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने एडवांस बुकिंग में ही एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है और सोशल मीडिया पर भी इसका रिव्यू आना शुरू हो गया है. दर्शकों ने अजय देवगन की फिल्म की दिलचस्प कहानी और एक्टर की दमदार अदाकारी की खूब तारीफ की है.

एक यूजर ने मैदान को बताया ‘ब्लॉकबस्टर’

एक फैन ने लिखा, “मैदान रिव्यू, अजय देवगन की फिलम BLOCKBUSTER, एक भी सुस्त पल नहीं, अजय देवगन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार लोड हो रहा है, निर्देशक अमित शर्मा ने मैचों को बहुत ही बढ़िया शूट किया है.”

सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है ‘मैदान’

बता दें कि ‘मैदान’ भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने देश में खेल में क्रांति ला दी. यह स्पोर्ट्स ड्रामा 1952-1962 के दौर पर आधारित है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और जाने-माने बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *