सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली : वेद प्रकाश बेदी

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली : वेद प्रकाश बेदी

कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली : वेद प्रकाश बेदी

Advertisement

कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली : वेद प्रकाश बेदी

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,देश को सशक्त और विश्व शक्ति बनाने की तरफ कांग्रेस के द्वारा लिया गया पहला कदम है कांग्रेस का 2024 लोकसभा चुनावों के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र, जी हां ऐसा कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट वेद प्रकाश बेदी का। कांग्रेस द्वारा 2024 लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर बात करते हुए वेद प्रकाश बेदी ने कहा की कांग्रेस के द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र सच में तारीफ के काबिल है, यकीनन कांग्रेस का घोषणा पत्र देख कर भाजपा में खलबली मच गई होगी क्योंकि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर उस बुनियादी मुद्दे के ऊपर बेहतरीन योजनाएं बनाई है जो भारत देश को श्रेष्ठ और सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement

वेद प्रकाश बेदी ने कहा की देश के युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि परीक्षाओं और नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेंगे जो की बेहद ही सराहनीय कदम है क्योंकि शिक्षा ही विकसित देश की बुनियाद होती है। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की एक बात और जो मुझे कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रशंसनीय लगी है वो है कि स्कूलों में बच्चों से अलग अलग प्रोग्राम के नाम पर फीस ली जाती है जिसे कांग्रेस बंद करेगी क्योंकि हर विद्यार्थी के पास इतने पैसे नहीं होते की वो स्कूल की फीस भी दे और इस तरह के अन्य खर्चे भी करे। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा कि जो बच्चे खेल कूद में अच्छे है और उनकी उम्र 21 साल से कम है कांग्रेस उन बच्चों को दस हजार रुपए प्रति माह बतौर स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप देगी ताकि उनको प्रोत्साहन मिले। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह वादा किया है कि 2025 से केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी के लिए जनहित योजनाएं बनाई है और यह घोषणा पत्र भारत देश की जनता के लिए न्याय पत्र ही है क्योंकि यह सभी के साथ न्याय करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *