सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Air India Express Incident: फुकेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का नोज गियर टूटा, सभी 133 यात्री सुरक्षित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Air India Express Incident: फुकेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का नोज गियर टूटा, सभी 133 यात्री सुरक्षित

थाईलैंड में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब Air India Express की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही फ्लाइट के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और विमान का आगे वाला पहिया अलग हो गया। यह घटना Phuket International Airport पर हुई।

रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का रनवे बंद करना पड़ा ताकि विमान को सुरक्षित हटाया जा सके और सुरक्षा जांच पूरी की जा सके।

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट तय समय से पहले ही फुकेट पहुंच गई थी। विमान का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन यह करीब 11:24 बजे ही रनवे पर उतर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लैंडिंग के समय विमान की गति अधिक थी, जिसके कारण उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और नोज व्हील टूट गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान में कुल 133 लोग सवार थे, जिनमें 7 क्रू मेंबर्स, 131 यात्री और दो बच्चे शामिल थे। नोज गियर टूटने के कारण विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका, जिसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन को कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा।

Advertisement

एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि यह फ्लाइट AXB938 थी, जो हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी। यह विमान Boeing 737-800 मॉडल का था और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ बताया गया है।

घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर कहा कि 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जा रही उनकी फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान नोज व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो विमान को रनवे पर संतुलित तरीके से उतरने में मदद करता है।

फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया। इस दौरान विमान को हटाने और रनवे की पूरी सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *