सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

चौथी मंजिल से गिरकर एयर होस्टेस की मौत, इंजीनियर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चौथी मंजिल से गिरकर एयर होस्टेस की मौत, इंजीनियर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, 6 महीने से थे रिलेशनशिप में

जांच अधिकारी के अनुसार अर्चना और आदेश की मुलाकात एक कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी. इसके बाद से ही दोनों साथ रह रहे थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था.

नई दिल्ली: बेंगलुरू से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक एयर होस्टेस की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है. इस मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने एयर होस्टेस की पहचान 28 वर्षीय अर्चना धीमान के रूप में की है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अर्चना कुछ दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू आई थी और आदेश नाम के युवक के साथ कोरोमनगाला इलाके में एक फ्लैट लेकर रह रही थी. जांच अधिकारी के अनुसार अर्चना और आदेश की मुलाकात एक कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी. इसके बाद से ही दोनों साथ रह रहे थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था.

Advertisement

शराब पीने के बाद बॉलकनी से नीचे गिर कर हुई मौत

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लगातार लड़ाई होती थी. जिस दिन ये घटना हुई उससे पहले उन्होंने रात में बैठकर एक साथ शराब पी थी. अर्चना के ब्वॉयफ्रेंड आदेश ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद ही अर्चना का पैर स्लिप हुआ और वो बॉलकनी से नीचे गिर गई. बाद में उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना को लेकर पुलिस ने एक हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल अर्चना के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *