सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र शुभम पर हमला, 11 बार चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों पर नस्लीय हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां से नस्लीय हमले का एक और मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय छात्र पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। यह छात्र उत्तर प्रदेश के आगरा शहर का रहने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग परिवार के एक सदस्य के लिए वीजा की सुविधा में सहायता कर रहा है। आईआईटी मद्रास से अपनी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की और 1 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया चले गए। परिजनों के अनुसार शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं। वहीं एक 27 वर्षीय संदिग्ध को अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उस पर ‘हत्या के प्रयास’ का आरोप लगाया गया है। शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शुभम के दोस्तों ने पुष्टि की कि न तो वे और न ही शुभम हमलावर को जानते थे। यह एक नस्लीय हमला प्रतीत होता है। हम भारत सरकार से मदद करने का अनुरोध करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम 6 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे सड़क से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक शख्स उससे टकराया और चाकू की नोंक पर पैसे मांगे। जब शुभम ने इनकार कर दिया तो हमलावर चाकू से कई वार करके शुभम को खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर भाग निकला। शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उस अवस्था में भी वह पास के एक घर में जाने में कामयाब रहा और कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम को हमलावर के बारे में पता नहीं था। किरावली के पैठ गली के रहने वाले रामनिवास गर्ग का 28 साल का बेटा शुभम गर्ग आईआईटी चेन्नई से मॉस्टर आफ साइंस की डिग्री लेकर ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी करने के लिए गया है। वह सिडनी के यूनएनएसडब्ल्यू कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले महीने एक सितंबर को ही ऑस्ट्रेलिया गया था। बताया जा रहा है कि छह अक्टूबर को वह एटीएम से रुपये निकाल कर रात करीब 10 बजे अपने कमरे पर लौट रहा था कि तभी एक हमलावर ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *