सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Agra Cylinder Blast: आगरा में दीपावली पर बड़ा हादसा: सिलेंडर विस्फोट से मकान ढहा, 6 घायल, 4 की हालत नाजुक

3 मिनट पढ़ें

Agra Cylinder Blast: आगरा में दीपावली पर बड़ा हादसा: सिलेंडर विस्फोट से मकान ढहा, 6 घायल, 4 की हालत नाजुक
दीपावली की खुशियां आगरा में एक दर्दनाक हादसे में बदल गईं, जब थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा गली नंबर 5 में स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशायी हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और पूरा इलाका दहशत में आ गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मकान के नीचे बनी नाई की दुकान में कई लोग बाल कटवाने और सेविंग कराने के लिए मौजूद थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ ऊपर का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोगों के कानों में गूंज सुनाई दी और इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा प्रभारी प्रदीप कुमार और एसआई हरीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान थाना प्रभारी और एसआई को भी हल्की चोटें आईं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर गैस लीक की संभावना की जांच की गई। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हादसा रामजीलाल नामक व्यक्ति के घर में हुआ, जिसके नीचे दो दुकानें थीं — एक सोने-चांदी की और दूसरी नाई की दुकान। ब्लास्ट के समय नाई की दुकान में बैठे ग्राहकों पर दीवार गिरने से दो लोगों को बर्न इंजरी भी आई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिलेंडर से गैस लीक होने की आशंका है, जिससे यह विस्फोट हुआ। मौके पर बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मलबे की गहन जांच की जा सके। दीपावली की रात इस भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर कोई मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने में जुट गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *