सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भारत की एक और बड़ी उपलब्धि, ‘Agni-5’ मिसाइल का हुआ सफल परिक्षण

2 मिनट पढ़ें

आज भारत भी कई तरह की अस्त्र -शस्त्र शक्तियों में अन्य कई देशों से कम नहीं है। अब भारत में भी आए दिन बड़ी मिसाइल या किसी अन्य सैन्य विमान का सफल परीक्षण होने की खबर सामने आती रहती है। वहीँ, अब भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण करने की जानकारी दी है। यह भारत की ताकत को और ज्यादा बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। चलिए विस्तार से जाने कि, भारत ने अग्नि-5 का सफल परीक्षण कहा किया और यह किन देशों के लिए संकट बनकर लॉन्च हुआ है और क्या हैं इसकी खासियत। दरअसल, आज भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण करने की जानकारी दी गई है। इस खबर से चीन और पाकिस्तान समेत जैसे कई भारत के दुश्मन देशों के लिए संकट बढ़ गया है। इस मिसाइल के टेस्टिंग के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि, इस मिसाइल ने 5500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टारगेट को ध्वस्त कर दिया। इस आधार पर इस मिसाइल की परमाणु क्षमता का पता चलता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर निकल कर सामने आई है।

 

सबसे पहले तो बता दें, इस खास मिसाइल का निर्माण DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस मिसाइल की एक बड़ी खासियत यह भी है कि, बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 अब तक लॉन्च हुई सभी अग्नि मिसाइल्स की तुलना में हल्की है। यदि इसके वजन की बात करें तो यह 50 हजार किलोग्राम की मिसाइल है। इसकी गोलाई (व्यास) 6.7 फीट रखी गई है। जबकि इसकी लंबाई 17.5 मीटर यानी 57.4 फीट है। भारत द्वारा इस दमदार बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 (Agni-5) का सफल परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर मौजूद अब्दुल कलाम टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट किया गया। जानकारी के लिए बता दें, वर्तमान समय में यह मिसाइल सिर्फ चीन, रूस, नॉर्थ कोरिया, अमेरिका और फ्रांस देशों के पास मौजूद है, लेकिन अब यह महाशक्ति भारत के पास भी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *