सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

MS Dhoni के बाद यह खिलाड़ी संभालेगा CSK टीम की कप्तानी, अंबाती रायडू ने अभी से कर दिया बड़ा एलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

MS Dhoni के बाद यह खिलाड़ी संभालेगा CSK टीम की कप्तानी, अंबाती रायडू ने अभी से कर दिया बड़ा एलान

चीन में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए घोषित की गई भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हुए दिखाई देंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का धोनी के बाद अगला कप्तान कौन होगा इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बड़ा एलान कर दिया है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं है. वहीं धोनी के जाने के बाद टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी इसको लेकर रायडू के अनुसार ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रेस में काफी आगे चल रहे हैं.

वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद ऋतुराज को चीन में होने वाले एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है. घरेलू क्रिकेट में गायकवाड़ ने महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करने के अलावा महाराष्ट्रा प्रीमियर लीग (MPL) के पहले सीजन में पुणेरी बप्पा टीम की भी कप्तानी की. आईपीएल के 16वें सीजन में गायकवाड़ के बल्ले से 500 से भी अधिक रन देखने को मिले.

Advertisement

अंबाती रायडू ने बिहाईंडवुड्सटीवी के यूट्यूब चैनल पर दिए बयान में कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ के पास चेन्नई टीम की कप्तानी एक दशक से भी अधिक समय तक करने का शानदार मौका है. धोनी ने उन्हें काफी बेहतर तरीके तैयार किया है. भारतीय टीम भी उनका पूरा उपयोग करेगी वह तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं.

अब तक कैसा रहा है गायकवाड़ का प्रदर्शन

रुतुराज गायकवाड़ को अब तक भारतीय टीम की तरफ से 1 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिला है. इसमें एकमात्र वनडे में वह 19 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे. वहीं 9 टी20 में 16.88 के औसत से 135 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है. गायकवाड़ ने साल 2020 के आईपीएल सीजन में डेब्यू करने के बाद से अब तक 52 मैचों में 39.07 के औसत से 1797 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *