सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कर्नाटक-गुजरात के बाद अब चेन्नई में सामने आए HMPV वायरस के दो नए मामले

3 मिनट पढ़ें
HMPV वायरस

कर्नाटक-गुजरात के बाद अब चेन्नई में सामने आए HMPV वायरस के दो नए मामले

HMPV In India: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) चीन में भयानक रूप ले चुका है. देश में आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है. भारत में भी इसके मामले सामने आए गए हैं. अब तक भारत में कर्नाटक से दो और गुजरात से एक मामला सामने आया था, लेकिन सोमवार (6 जनवरी, 2024) को एचएमपीवी के और दो नए मामले चेन्नई से सामने आए हैं. ऐसे में देशभर में अब HMPV के कुल पांच मामले हो गए हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के चेन्नई शहर के दो अलग अलग अस्पतालों में ये मामले सामने आए हैं. फिलहाल इन मामलों को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचएमपीवी की जांच के लिए उठाए जाने वाले कदमों और इसके संक्रमण को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की है.

चिंता की कोई बात नहीं – जेपी नड्डा

HMPV को लेकर देशभर से पांच केस सामने आए हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) कोई नया वायरस नहीं है और यह कई सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. देश की स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क सतर्क रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है. चिंता की कोई बात नहीं है और हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

देशभर में एडवाइजरी हुई जारी

देशभर में सामने आए HMPV मामलों को लकेर भले ही सरकारें कह रही हैं कि इससे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ विभिन्न राज्यों नें इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान सरकार ने इसको लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए हैं.

कर्नाटक और गुजरात से आए तीन मामले

तमिलनाडु में सामने आए मामलों के पहले कर्नाटक से दो और गुजरात से एक मामला सामने आया था. इन तीनों मामलों में संक्रमित शिशु ही हैं. कर्नाटक के जिन दो शिशुओं को संक्रमण हुआ है, उनमें से एक तीन महीने की नवजात है. दूसरा मामला 8 महीने के शिशु का है. इन दोनों को ही ब्रोन्कोपमोनिया की हिस्ट्री के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं तीसरा मामला गुजरात से था, जिसमें बच्ची 2 महीने है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *