सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

करौली, जोधपुर के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट बंद, सीएम गहलोत बोले- यह बीजेपी-आरएसएस की प्लानिंग

2 मिनट पढ़ें
करौली, जोधपुर के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट बंद, सीएम गहलोत बोले- यह बीजेपी-आरएसएस की प्लानिंग

करौली, जोधपुर के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट बंद, सीएम गहलोत बोले- यह बीजेपी-आरएसएस की प्लानिंग

Advertisement

राजस्थान के करौली और जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में भी तनाव की स्थिति खड़ी हो गई है। शहर के सांगानेर में बीती रात दो युवकों पर हमले के बाद हालात खराब हो गए हैं। घायल युवकों तो एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि सांगानेर की कर्बला रोड पर आजाद और सद्दाम नाम के दो युवक खाना खा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया और उनकी बाइक में आग लगा दी। भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

24 घंटों के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

आशीष मोदी ने बताया कि अगले 24 घंटों के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। वहीं घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आरएसएस और बीजेपी वाले करौली, जोधपुर और रामगढ़ में दंगे भड़काने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमने समय पर कार्रवाई की और उसकी वजह से केवल छोटी-छोटी घटनाएं हुईं। हमने अपराधियों को गिरफ्तार किया है और किसी को नहीं बख्शेंगे। हम राज्य में हिंसा नहीं होने देंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *