सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, RCB vs CSK: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई धोनी की टीम, बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रन से हराया

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 49वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां महिपाल लोमरोर की आक्रामक पारी और गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया। आसीबी की टीम ने लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा। टीम 11 मैचों में 12 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई की यह 10 मैचों में सातवीं हार है और टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ बैंगलोर चौथे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं चेन्नई 9वें पायदान पर ही है।

महिपाल लोमरोर ने 42 रन की पारी खेली RCB vs CSK IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनाई जगह

बैंगलोर की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान डु प्लेसिस और विराट कोहली ने किया। दोनों ने पावरप्ले में 57 रन जोड़े लेकिन 8वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा जब डुप्लेसिस को मोइन अली ने जडेजा के हाथों कैच करा दिया। रन आउट के रूप में बैंगलोर को दूसरा झटका लगा। मैक्सवेल 3 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में कोहली को मोइन अली ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 30 रन बनाए। टीम को चौथा झटका पाटीदार के रूप में लगा। उन्हें 21 रन के निजी स्कोर पर प्रिटोरियस ने मुकेश के हाथों कैच कराया। 19वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर आरसीबी को लगातार दो झटक लगे। पहले महिपाल 42 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी गेंद पर हसरंगा बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों को महेश तीक्ष्णा ने आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को एक और झटका लगा जब शहबाज 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें तीक्ष्णा ने बोल्ड कर दिया। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

डेवोन कॉनवे का लगातार दूसरा अर्धशतक

RCB vs CSK IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनाई जगह

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ (28) और डेवोन कॉनवे (56) ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी थी। मगर गायकवाड़ के आउट होते ही, रॉबिन उथप्पा और रायुडू भी जल्द ही प्वेलियन लौट गए। मोइन अली ने जरूर 34 रनों की पारी खेली मगर वह टीम को जिता नहीं पाए। चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 31 रन चाहिए थे, जो नामुमकिन ही थे. आखिरी ओवर में चेन्नई की टीम 17 रन ही बना पाई, इसमें दो छक्के और एक चौका लेग-बाइ का शामिल रहा. ऐसे में चेन्नई की 13 रनों से हार हुई. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में सिर्फ 2 ही रन बना पाए और उनका विकेट गिरते ही सीएसके की उम्मीद भी टूट गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *