सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘जवान’ के बाद क्या अब Jawan 2 भी आएगी? Shah Rukh Khan की फिल्म के इस सीन से मिल रहा बड़ा हिंट

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या ‘जवान’ के बाद अब Jawan 2 भी आएगी? Shah Rukh Khan की फिल्म के इस सीन से मिल रहा बड़ा हिंट

शाहरुख खान की जवान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल आने की भी चर्चा हो रही है. दरअसल ‘जवान’ के एक सीन से ऐसा हिंट मिल रहा है कि ‘जवान 2’ आ सकती है.

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा ​​सहित कई अन्य स्टार्स की दमदार एक्टिंग से सजी फिल्म ‘जवान’ फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहरुख खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार वह दिन आ ही गया. सुबह 6 बजे के शो हाउसफुल गए हैं और उसके बाद के शो भी फुल पैक्ड हैं. ऐसे में उम्मीद है कि ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ओपनिंग लेगी जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने कभी नहीं देखी होगी. हालांकि बॉक्स ऑफिस नंबर बाद में आएंगे लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा शाहरुख खान की फिल्म को ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ करार दिया जा रहा है. वहीं अब खबरें हैं कि शाहरुख और एटली की जोड़ी अब ‘जवान 2’ भी लाएंगे.

‘जवान’ के बाद क्या अब ‘जवान 2’ भी आएगी?

‘जवान’ रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ ये खबरे आ रही हैं कि अब ‘जवान 2’ भी आएगी. शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ने खुद ये स्पॉइलर अलर्ट दिया है. दरअसल ‘जवान’ के लास्ट सीन में आजाद का किरदार निभाने वाले शाहरुख खान एक तरह के मसीहा हैं. फिल्म में संजय दत्त का एक एक्सटेंडेड कैमियो है और लास्ट सीक्वेंस में ये दोनों सितारे एक अन्य मिशन की चर्चा करते हैं. आजाद को माधवन नाइक (संजय दत्त) द्वारा एक लिफाफा दिया जाता है और वह मेशनल करता है कि यह एक और मिशन है.

अब यह मिशन आखिर है क्या? क्या यह हिंट है कि ‘जवान 2’ भी प्लानिंग में है? या ये सीन बस कहानी का एक हिस्सा है? इसका खुलासा केवल शाहरुख खान और एटली ही कर सकते हैं. लेकिन अगर जवान 2 नती है तो शाहरुख खान के सभी फैंस यकीनन खुशी के मारे सातवें आसमान पर होंगे.

Advertisement

‘जवान 2’ को लेकर शाहरुख खान ने क्या कहा था?

वहीं हाल ही में ‘जवान’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर AskSRK सेशन होस्ट किया था. इस दौरान एक फैंस ने किंग खान से जवान 2 के बारे में पूछा था. इस पर शाहरुख खान ने बहुत ही मजाकिया जवाब दिया और कहा, ‘बच्चे की जान लोगे क्या’?

‘जवान’ की पहले दिन बंपर कमाई करने की उम्मीद

वहीं ‘जवान’ की कमाई की बात करें तो इसके पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने के दावे किए जा रहे हैं. फिल्म की जमकर एडवांस बुकिंग हुई थी और अब फिल्म के रिलीज होते ही इसके सुबह 6 बजे से सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई कर सकती है. हालांकि ऑफिशियल नंबर्स आने पर ये आंकड़ा बदल सकता है. वहीं अगर जवान की पहले दिन की कमाई 75 करोड़ रहती है तो ये सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. इसी के साथ ये फिल्म ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ देगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *