Home राजनीति अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया के सामने लगे ‘मोदी मोदी’ के...

अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया के सामने लगे ‘मोदी मोदी’ के नारे

0
186

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने ‘मोदी मोदी’ के नारे लगे| गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर मनीष सिसोदिया 6 दिन के गुजरात दौरे पर हैं और आज सुबह वह अंबाजी में देवी माता के दर्शन करने गए थे| दर्शन के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, तब मंदिर के प्रांगण में उपस्थित लोगों ने ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए| हांलाकि सिसोदिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी| मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देवी माता के दर्शन कर उन्हें धन्यता की अनुभूति हुई है| गुजरात समेत देशवासियों को पवित्र नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं| बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल के सामने ‘मोदी मोदी’ के नारे लगे थे| गत 20 सितंबर को अरविंद केजरीवाल वडोदरा आए थे| वडोदरा हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों ने केजरीवाल के सामने मोदी मोदी के नारे लगाए| रविवार को अहमदाबाद आए अरविंद केजरीवाल ने वडोदरा की घटना का जिक्र किया और कहा कि मैं उन लोगों से भी प्यार करता हूं जो मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे| मनीष सिसोदिया सोमवार को अंबाजी में दर्शन के लिए पहुंचे थे। यहां भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। जब मनीष सिसोदिया मंदिर पहुंचे तब वहां मौजूद भीड़ में से कई लोगों ने अचानक मोदी-मोदी के नारे लगाए। अंबाजी मंदिर में उनके दर्शन करने तक भीड़ यह नारे लगाते रही। अपने सामने लग रहे ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच मनीष सिसोदिया मुस्कुराते नजर आए। बाद में मनीष सिसोदिया ने अपने इस दौरे के बारे में एक ट्वीट के जरिए भी जानकारी दी। मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘नवरात्रि के प्रथम व्रत पर गुजरात के पवित्र अंबाजी मंदिर मे सुबह दर्शन का सौभाग्य मिला। इस प्राचीन शक्तिपीठ मे माँ अम्बे साक्षात विराजमान है व अपनी कृपादृष्टि गुजरात व देश पर बनाए हुए हैं। अम्बे माई के चरण में देश के हर बच्चे की अच्छी शिक्षा व हर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here