सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

34 दिन बाद भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, 24 घंटे में 56 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
34 दिन बाद भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, 24 घंटे में 56 लोगों की मौत

34 दिन बाद भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, 24 घंटे में 56 लोगों की मौत

Advertisement

34 दिन बाद भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, 24 घंटे में 56 लोगों की मौत

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2380 नए मामले सामने आए जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या 13433 पहुंच गई है। 18 मार्च को 2075 केस आए थे। यानी करीब 34 दिन बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारत में 11 अप्रैल से कोरोना का ग्राफ फिर से ऊपर की ओर बढ़ा है और हर दिन मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई।

Advertisement

पिछले 24 घंटें में संक्रमण से 56 और लोगों की मौत

वहीं, पिछले 24 घंटें में संक्रमण से 56 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 5,22,062 पर पहुंच गई। अब तक कुल 83.33 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4,49,114 टेस्ट किए गए थे। बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को भारत में कोविड-19 के 2,067 नए मामले सामने आए थे। आज सुबह 8 बजे जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 13,433 पर है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03% हैं वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,231 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,25,14,479 हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *