सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अफगानिस्तान की पूर्व सांसद की हत्या, कई देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने निंदा की

2 मिनट पढ़ें

अफगानिस्तान की एक पूर्व सांसद की हत्या की संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं देशों ने सोमवार को निंदा की। पूर्व सांसद मुरसल नबीजादा और उनके अंगरक्षक की अज्ञात हमलावरों ने काबुल स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से थीं जो अगस्त, 2021 में सत्ता पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भी काबुल में रह रही थीं।देश की सत्ता पर तालिबान के फिर से काबिज होने के बाद यह पहली बार है, जब पुरानी सरकार के किसी सांसद की शहर में हत्या की गई है।

अफगानिस्तान में अमेरिका की अस्थायी राजदूत कैरेन डेकर ने ट्वीट किया, ‘‘अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुरसल नबीजादा की हत्या से गुस्से में और व्यथित हूं। यह एक दुखद क्षति है। मैं मुरसल के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करती हूं और उम्मीद करती हूं कि उन्हें इस संवेदनहीन कृत्य के बाद न्याय मिलेगा।’’ संयुक्त राष्ट्र की सहयोगी प्रवक्ता स्टेफनी ट्रेमब्ले ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने नबीजादा की हत्या के मामले की ‘‘त्वरित, संपूर्ण और पारदर्शी जांच किए जाने और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाए जाने की मांग की है।’’

यूरोपीय संसद की सदस्य हन्नाह नेउमान ने भी ट्वीट करके नबीजादा की हत्या पर शोक जताया। अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित पूर्व सरकार में शीर्ष अधिकारी रहे अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि वह नबीजादा की मौत से दुखी हैं और उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने नबीजादा को ‘‘लोगों की प्रतिनिधि और सेवक’’ बताया।स्थानीय पुलिस प्रमुख हमीदुल्ला खालिद ने बताया था कि पूर्व सांसद के भाई और एक अन्य अंगरक्षक भी हमले में घायल हुए हैं, जबकि तीसरा सुरक्षा गार्ड घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *