सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी, इन लोगों को मास्क पहनने की सलाह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में कोविड का पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं : सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है लेकिन ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि टेस्ट बहुत कम हो रहे हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज हुई आपात बैठक के बाद कहा कि, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा जरूर है और 10 परसेंट से ज्यादा दिखाई दे रही है लेकिन ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि टेस्ट बहुत कम हो रहे हैं. पॉजिटिविटी रेट को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. हमने एडवाइजरी दी है कि जो लोग भी लक्षण वाले हैं, यानी जिनको भी इनफ्लुएंजा, फ्लू के लक्षण हैं, वे मास्क जरूर पहनें.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के लोगों को दी सलाह

Advertisement

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के लोगों को सलाह दी है कि अगर आप हॉस्पिटल जा रहे हैं तो मास्क लगाएं. हॉस्पिटल के अंदर सभी मास्क जरूर लगाएं.

उन्होंने कहा कि, मॉकड्रिल हमने करवाई थी, उसके नतीजे मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन के रूप में दिखाए जाएंगे. कल दोपहर में 12 बजे इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री इस विषय पर निर्देश देंगे.

उन्होंने कहा कि, अभी हमारे पास जो ऑक्सीजन है उसका 10 प्रतिशत भी हम इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. अभी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की भी ज़रूरत नहीं है. इसका मतलब सरकार के पास अभी उपयुक्त तैयारियां हैं. हॉस्पिटलाइजेशन ज्यादा नहीं हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *