सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने पर फंसा आदिल चिश्ती, शशि थरूर की बुक का हवाला

2 मिनट पढ़ें
देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने पर फंसा आदिल चिश्ती, शशि थरूर की बुक का हवाला

देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने पर फंसा आदिल चिश्ती, शशि थरूर की बुक का हवाला

 

अजमेर शरीफ दरगाह के अंजुमन कमिटी के सचिव सरवर चिश्ती के बेटे आदिल चिश्ती ने नूपुर शर्मा के जवाब में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया है। भगवान विष्णु, हनुमान और गणेश जी के अस्तित्व पर सवाल उठाने के साथ ही आदिल ने हिंदू धर्म का उपहास उड़ाते हुए कहा कि 333 करोड़ देवी-देवता हैं, इन्हें कोई 1000 साल की जिदंगी में भी खुश नहीं कर सकता है।

शशि थरूर की किताब ‘द हिंदू वे’ में लिखी गई बातों को दोहराया

वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा घिरे आदिल ने सफाई देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर की किताब का हवाला देते हुए कहा है कि उसने ये बातें अपने मन से नहीं कही हैं। आदिल ने यह भी कहा है कि उसका यह वीडियो 23 जून का है, जिसे उसने नूपुर शर्मा को जवाब देने के लिए बनाया था। आदिल ने मीडिया पर वीडियो को काट-छांटकर दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा है है कि उन्होंने शशि थरूर की किताब ‘द हिंदू वे’ में लिखी गई बातों को दोहराया है। एक मीडिया इंटरव्यू में जब आदिल से पूछा गया कि आपने 333 करोड़ देवी-देवता की बात कैसे कही? मैंने भगवत गीता भी पढ़ी है, कुरान और बाइबिल भी पढ़ा है।

333 मिलियन यानी 33 करोड़ गॉड की बात

यह जो 333 मिलियन यानी 33 करोड़ गॉड की बात है, यह मेरा एक्सप्रेशन नहीं है, मैंने शशि थरूर की किताब द हिंदू वेव पढ़ी और उसे शब्दश: कोट किया है। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम वे धार्मिक किताबों से दूर हैं और लिबरल को ज्यादा पढ़ते हैं। इसलिए मैंने शशि थरूर की किताब को कोट किया है। इस किताब में पेज नंबर के 23 पर उन्होंने लिखा है कि 333 मिलियन गॉड हैं और कोई इसे और भी बढ़ा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *