दिल्ली के विकास को चार चाँद लगाएगा केंद्र से मिला अतिरिक्त फंड : निर्मल गुप्ता
ट्रिपल इंजन सरकार के दिखने लगे जनता को फायदे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : केंद्र सरकार नें दिल्ली के समुचित विकास के लिए अतिरिक्त फंड देकर साबित कर दिया है ट्रिपल इंजन सरकार के क्या फायदे होते हैं | यह कहना है आर.डब्लू.ए. विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के चहुँमुखी विकास के लिए पूरी तन्मयता से जुटी है और अपने पांच के शासन में रेखा गुप्ता सरकार नें कई बड़ी योजनाओं पर काम शुरू भी कर दिया है |
निर्मल गुप्ता कहते हैं राजधानी दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने दिल्ली सरकार को 821.26 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता मंजूर की है | यह राशि दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, परिवहन और जल आपूर्ति जैसे अहम क्षेत्रों की 33 प्रमुख परियोजनाओं को गति देने के लिए दिया गया है | निर्मल गुप्ता नें इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, यह सहायता 2025-26 की स्पेशल असिस्टेंस स्कीम फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के तहत स्वीकृत हुई है. बड़ी बात ये है कि मंजूर की गई कुल राशि में से करीब 66 प्रतिशत यानी 542 करोड़ रुपये तुरंत जारी कर दिए गए हैं, ताकि प्रोजेक्ट्स पर तुरंत काम शुरू हो सके |
निर्मल गुप्ता कहते हैं मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से न केवल आज के नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी बुनियादी सुविधाओं की मजबूत नींव तैयार करेगा. केंद्र सरकार के इस सहयोग से दिल्ली को विकास की नई रफ्तार मिलेगी और शहर की कार्यक्षमता, जीवन स्तर और पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार होगा |
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्र के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विजन को दर्शाता है. यह सहयोग सिर्फ एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राजधानी दिल्ली को एक वैश्विक मानकों वाला स्मार्ट, समावेशी और सशक्त शहर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है | निर्मल गुप्ता कहते है मात्र पांच माह के शासन के दौरान केंद्र से इतनी बड़ी अतिरिक्त राशि मिलना रेखा गुप्ता सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है |



