सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

एडम गिलक्रिस्ट ने सभी टीमों को दी चेतावनी, बताया- कौनसी 2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में कर सकती हैं उलटफेर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने सभी टीमों को दी चेतावनी, बताया- कौनसी 2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में कर सकती हैं उलटफेर

आज से 2024 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. भारतीय समय के अनुसार, टूर्नामेंट का पहला मैच कल सुबह 6 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सभी टीमों को चेतावनी दी है.

2024 टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज़ कुछ घंटे रह गए हैं. लोकल टाइम के हिसाब से टूर्नामेंट का पहला मैच आज खेला जाएगा. हालांकि, भारतीय समय के अनुसार, कल सुबह 6 बजे 2024 टी20 विश्व कप का पहला मैच होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने सभी टीमों को चेतावनी दी है.

एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि नेपाल और नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ चौंकाने वाले परिणाम दे सकते हैं. नेपाल और नीदरलैंड को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ ग्रुप डी में रखा गया है. गिलक्रिस्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के कारण नेपाल की टीम काफी मजबूत हो गई है.

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने एसईएन रेडियो से कहा, “मेरा मानना है कि नेपाल एक ऐसी टीम है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. उसके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ सालों से लगातार बड़ी लीग में खेल रहे हैं.” हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नेपाल को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को अमेरिका का वीजा नहीं मिला, जिस वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

नीदरलैंड की टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया था और गिलक्रिस्ट का मानना है कि इस टीम को हराना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, “नीदरलैंड की टीम हमेशा चुनौती पेश करती है और वो फिर से उसी ग्रुप में है जिसमें दक्षिण अफ्रीका है. पिछले विश्व कप में एडिलेड में खेले गए मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस बार भी वो उलटफेर कर सकती है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *