सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी,साथियों संग ऐसे देता था डकैती को अंजाम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लूट का आरोपी चढ़ा गुरुग्राम पुलिस के हत्थे, साथियों संग ऐसे देता था डकैती को अंजाम

गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, इसमें एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और 10 गाड़ी भी बरामद किया है. उसने साल 2020 में अपने साथियों के साथ लगातार पांच वारदात की थी.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आउटर एरिया सहित द्वारका एक्सप्रेस-वे, मानेसर व KMP पर हथियार के बल पर साथियों के संग लूट करने वाले एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने तीन साल बाद काबू कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे स्थान पर वारदातों को अंजाम देते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे और जो सुनसान एरिया होता था.

कोई किसी का इंतजार करने के लिए रुकने वाले वाहनों को यह अपना निशाना बनाते थे. गिरफ्तार किया गया आरोपी राहुल गुरुग्राम के भांगरौला का रहने वाला है और दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है. गुरुग्राम पुलिस ने जब इसकी कुंडली खंगाली तो साल 2020 में हुई वारदातों का खुलासा हुआ जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अन्य आरोपी भी जेल में बंद हैं जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी.

2020 में हुई वारदातों का अब हुआ खुलासा

Advertisement

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया की गुरुग्राम पुलिस की मानेसर अपराध शाखा ने साल 2020 में हुई लूट और डकैती की वारदातों को सुलझाने के लिए जांच कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी राहुल के बारे में जानकारी लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने साल 2020 में अपने साथियों के साथ लगातार पांच वारदात की थी जिन्हें आज तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई थी. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अनट्रेस फाइल अब बंद हो पाएगी.

दो साथियों को कुछ दिन पहले ही किया था गिरफ्तार 

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. वारदात को अंजाम देने से पहले यह ऐसे स्थान को चुनते थे जहां पुलिस का आवागमन कम हो और वह एरिया किसी भी तरह से सीसीटीवी कैमरे में न आ रहा हो, तब ये वारदातों को अंजाम देते थे. गुरुग्राम पुलिस ने इसके दो साथियों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था जो जेल में बंद है.

अब गुरुग्राम पुलिस जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी क्या क्या खुलासे करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *