सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बिहार के सुपौल में नहाय खाय पर हादसा, नहर में दो युवक डूबे

2 मिनट पढ़ें

बिहार के सुपौल में नहाय खाय पर हादसा, नहर में दो युवक डूबे, एक बचाया गया, दूसरा लापता

Chhath Puja 2023: Two Youth Drowned In Canal On Nahay Khay In Supaul One  Missing ANN | Chhath Puja 2023: बिहार के सुपौल में नहाय खाय पर हादसा, नहर  में दो युवक

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की घटना है. त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है. लापता युवक की तलाश की जा रही है.

बिहार के सुपौल में शुक्रवार (17 नवंबर) को नहाय खाय (Nahay Khay) के दिन छठ महापर्व को लेकर खुशियों के बीच हड़कंप मच गया. खेलने के दौरान धक्का लगा और दो युवक नहर में गिर गए. दोनों की उम्र 18-19 साल के आसपास है. यह घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. नहर में डूबे दो युवकों में से एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है. उसकी तलाश की जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित डपरखा कोसी कॉलोनी स्थित नहर में छठ घाट को बनाया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया. दोनों युवक नहर के गहरे पानी में डूब गए. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया. बचाए गए युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी शंभू मंडल के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

अपने नाना के यहां था लापता युवक राजा

लापता युवक के मौसेरे भाई ने बताया कि रविंद्र कुमार महतो का 18 वर्षीय पुत्र रक्षक उर्फ राजा कुमार कटिहार का रहने वाला है. महापर्व छठ के मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी अपने नाना रामप्रसाद महतो के यहां आया हुए था. आज पास में ही डपरखा कोसी कॉलोनी नहर पर छठ घाट की साफ सफाई और घाट बनाने के क्रम में कुछ युवकों के साथ खेल रहा था. इसी क्रम में धक्का लगने के बाद दोनों युवक नहर में गिर गए.

उधर हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. दूसरे लापता युवक की तलाश की जा रही है. इस घटना के संबंध त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है. एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *