सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

युवराज से शादी करेगी अभिरा, अरमान का सच भी आया सामने, ये रिश्ता..के घर में आने वाला है महा ट्विस्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

युवराज से शादी करेगी अभिरा, अरमान का सच भी आया सामने, ये रिश्ता..के घर में आने वाला है महा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज, अभिरा को बार-बार धमकी दे रहा है. अरमान की परवाह करते हुए अभिरा ने युवराज की बात मान ली और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई है.

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की धमाकेदार एंट्री हुई. युवराज की एंट्री की बाद से शो में लगातार कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. युवराज, अभिरा के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता है. इसके लिए अभिरा को धमकी दे रहा है कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी, तो वो अरमान की फैमिली को जान से मार भी सकता है. युवराज की धमकियों से अभिरा बहुत घबरा गई है.

अरमान है सौतेला बेटा

अभिरा के सामने अरमान का एक बहुत बड़ा सच सामने आता है. अभिरा को पता चलता है कि अरमान अपनी मां का सगा बेटा नहीं है. अरमान अपनी मां पर हुए हमले से काफी परेशान है. वो रोते हुए अभिरा को थैंक्यू बोलता है, क्योंकि अभिरा ने ही अरमान की मां की जान बचाई थी. अरमान कहता है कि मेरी मां में मेरी जान बसती है और तुमने मेरी जान बचा ली.

Advertisement

अभिरा को धमका रहा युवराज

युवराज किसी न किसी तरह अभिरा के सामने परेशानी खड़ी कर रहा है और वो अभिरा को इतना डरा देता है कि वो समझ जाए कि युवराज किसी को भी जान से मार सकता है. युवराज ने अभिरा को अरमान की मां को मारने की धमकी दी है. युवराज ने कहा कि अगर अभिरा उससे शादी कर लेती है, तो वो किसी को कुछ नहीं करेगा.

अभिरा ने लिया बड़ा फैसला

युवराज की धमकियों से डरकर अभिरा ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया है. अभिरा ने डिसाइड किया है कि वो अरमान और उसकी फैमिली की जान बचाने के लिए युवराज से शादी कर लेगी. अभिरा ने ये बात युवराज से भी कह दी है. अभिरा की बात सुनते ही युवराज खुशी से झूम उठता है और अभिरा को दुबई ले जाने की तैयारी करता है. अभिरा, अरमान के बार-बार पूछने पर भी युवराज के बारे में कुछ नहीं बताती.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *