सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अब्दू रोजिक को Khatron Ke Khiladi 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री, सांपों के साथ स्टंट करते वक्त हुई ऐसी हालत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Khatron Ke Khiladi 13 में अब्दू रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सांपों के साथ स्टंट करते वक्त हुई ऐसी हालत

बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक ने खतरों के खिलाड़ी में एंट्री ली है. वो शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर नजर आ रहे हैं. उनका शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है.

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 अब और एंटरटेनिंग होने वाला है. शो में बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो समाने आ गया है. इस वीडियो में अब्दू रोजिक को खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. अब्दू सापों के बीच में लेटे नजर आ रहे हैं.

क्या है टास्क?

Advertisement

अब्दू रोजिक को एक पानी से भरे बॉक्स में लेटा जा सकता है. इस बॉक्स में कई सारे सांप नजर आ रहे हैं. सांपों को देखकर अब्दू रोजिक जोर-जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं. अब्दू भी फनी तरीके से रिएक्ट करते हैं. तो ये देखकर ऐश्वर्या बोलती हैं बहुत चालाक ब्रो. तो इस पर अब्दू बोलते हैं आप अंदर आइए और फिर उसके बाद तो पता चलेगा कि कितना चालाक. ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं. होस्ट रोहित शेट्टी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.

बता दें कि पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि डेजी शाह शो से एलिमिनेट हो गई हैं. डेजी शाह शो में शुरू से बनी हुई हैं. हालांकि, बीच में वो शो से बाहर हो गई थी फिर उन्होंने शो में वाइल्ड एंट्री ली थी, जिसके बाद अब वो दोबारा शो से बाहर हो गई हैं. डेजी ने अर्चना गौतम के साथ परफॉर्म किया था. दोनों ने टास्क को अच्छे से परफॉर्म किया था. लेकिन अर्चना ने टास्क कंप्लीट किया और सेव हो गई. रोहित शेट्टी भी उनकी तारीफ करते हैं.

गौरतलब है कि अब्दू रोजिक ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था. इस शो से उन्हें खूब नेम फेम मिला था. अब्दू की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए थे. शो में शिव ठाकरे और MC स्टेन संग अब्दू की बॉन्डिंग देखने को मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *