सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के लिए आप का घोषणा पत्र जारी, 15 गारंटियों का ऐलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के लिए आप का घोषणा पत्र जारी, 15 गारंटियों का ऐलान

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र में 15 गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गारंटी शब्द को बीजेपी ने कॉपी किया है। केजरीवाल ने कहा कि जहां बीजेपी वादों को जुमला बनाती है, वहीं आप उन्हें पूरा करने पर विश्वास करती है।

आम आदमी पार्टी की प्रमुख गारंटियां:

Advertisement
  • हर व्यक्ति को रोजगार की गारंटी
  • महिलाओं को हर महीने ₹2100 की गारंटी
  • फर्जी पानी के बिल माफ करने की गारंटी
  • बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की गारंटी
  • पुजारियों को हर महीने ₹18,000 की गारंटी
  • गरीबों को नए राशन कार्ड की सुविधा
  • छात्रों को मेट्रो में 50% छूट
  • ऑटो-टैक्सी चालकों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद

घोषणा पत्र में किए गए ये वादे प्रचार के दौरान पहले ही किए जा चुके थे, अब इनकी आधिकारिक घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी की योजनाएं वेलफेयर स्कीम्स पर केंद्रित हैं। माना जा रहा है कि महिला वोटरों पर इसका खासा असर हो सकता है।

महिला वोटरों के साथ-साथ पार्टी पिछड़े समाज और पुजारियों को भी साधने का प्रयास कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास को लेकर भी कई बयान दिए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उनके लिए भी कोई नई घोषणा हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *