सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अडाणी मुद्दे को लेकर ‘आप’ ने भाजपा मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, जेपीसी जांच की मांग की

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने हिंडनबर्ग शोध रिपोर्ट में अडाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग को लेकर रविवार को यहां भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस संबंध में जांच की मांग की। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, ‘‘विभिन्न दलों के सदस्यों वाली एक संयुक्त संसदीय समिति को मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी जांच से भाग रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही एक मात्र नेता हैं जो किसी भी जांच से नहीं डरते। केंद्र हर चीज की जांच का दिखावा करता है, अब अडाणी की जांच से क्यों डर रहे हैं? अगर घोटाले के आरोप झूठे साबित हुए, तो आरोपी को जांच से बाहर कर दिया जाएगा। भाजपा को खतरा क्यों लगता है?’’

राय ने दावा किया कि अडाणी मामले में जेपीसी जांच लोगों की सामूहिक मांग है। उन्होंने दावा किया, ‘‘देश के जिन लोगों के पास भारतीय जीवन बीमा और भारतीय स्टेट बैंक में पैसा है, उनकी सारी पूंजी खत्म होने की कगार पर है। यह अब भी साफ नहीं है कि देश के कई बैंकों से फर्जी तरीके से हासिल किया गया पैसा भी इसी तरह जोखिम में है या नहीं।’’ अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयर की कीमतों में गिरावट आई है। व्यावसायिक समूह ने आरोपों को झूठ बताया है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट एक घोटाला है, जिसमें आम लोगों का पैसा शामिल है क्योंकि भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक ने उनमें निवेश किया है।

Advertisement

आप के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप अडाणी मुद्दे को ‘‘चुनावी एजेंडा’ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ‘‘वह सफल नहीं होगी’’। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अडाणी के मामले में प्रधानमंत्री ‘‘चुप्पी साध रखे’’ हैं और इसके बारे में उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए आप नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि केंद्र ने ‘‘अडाणी समूह को देश के सभी संसाधन दे दिए हैं’’।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *