सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

AAP को मिल रहा इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन, अब दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताई ‘अंदर की बात’

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस चीफ

AAP को मिल रहा इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन, अब दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताई 'अंदर की बात'

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल पार्टियों से समर्थन मिलने के दावे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन की किसी भी पार्टी ने अभी तक AAP को आधिकारिक समर्थन नहीं दिया है.

देवेंद्र यादव ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल जी को एहसास है कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है. अब हड़बड़ाहट कहें या इसमें उनकी बेचैनी या असुरक्षा कहें, वो कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस ढंग से चुनाव न लड़े ताकि उनको फायदा मिल सके, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं.”

 

अलायंस के किसी नेता से ये बयान दिलवा देते हैं-देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”हमारे अलायंस की जो पार्टियां हैं, उसके किसी एक नेता को ये पकड़ लेते हैं और उनके द्वारा बयान दिलवा देते हैं जबकि आधिकारिक तौर पर अलायंस के किसी भी पार्टनर ने इस तरीके का कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.”

हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं- देवेंद्र यादव

Advertisement

उन्होंने कहा, ”दूसरी बात स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में हमारा अलायंस था, लेकिन आज जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो हम मजबूती से अपने पूरे दमखम के साथ उतरे हैं. चाहे वो हमारे उम्मीदवार हों चाहे वो हमारी न्याययात्रा जैसी आउटरीच का प्रोग्राम हो. हम सभी 70 की 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे हैं.”

जमीन खिसकती देख सेफ जगह ढूंढ रहे केजरीवाल- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आगे कहा, ”मुझे नहीं लगता है कि इस तरीके की ‘न्याययात्रा’ किसी पार्टी या किसी नेता ने की है. अरविंद केजरीवाल जी निश्चित ही इन सब चीजों से बौखलाहट में और अपनी जमीन खिसकती देख न सिर्फ वो अपने लिए सेफ जगह ढूंढ रहे हैं बल्कि कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस को किस तरीके से इस चुनाव से बाहर किया जा सके.”

दिल्ली में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा. चुनाव नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा. चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *