जनता को गुमराह कर निगम की सत्ता हासिल की है आप पार्टी नें : विनोद जायस

0
26
जनता को गुमराह कर निगम की सत्ता हासिल की है आप पार्टी नें : विनोद जायस
जनता को गुमराह कर निगम की सत्ता हासिल की है आप पार्टी नें : विनोद जायस

जनता को गुमराह कर निगम की सत्ता हासिल की है आप पार्टी नें : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी नें जनता से झूठे वायदे कर लोगो को  गुमराह किया और दिल्ली के साथ-साथ नगर निगम की सत्ता भी हांसिल कर ली | यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के नेता ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस का कहना है आम आदमी पार्टी नें नगर निगम चुनावों में जनता को दस गारंटी दी थी लेकिन उनकी ओर से एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई | आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता नें नगर निगम की सत्ता की बागडौर इसलिए सौंपी थी की दिल्ली सरकार और नगर निगम का टकराव खत्म हो जाएगा और राजधानी के विकास की गति जोर पकड़ेगी | लेकिन ऐसा नहीं हुआ दिल्ली  का सफाई सिस्टम पहले से भी ज्यादा बदहाल हो चुका है | नालियाँ टूटी पड़ी हैं सडकों तथा गलियों की हालत खस्ता है | डिस्पेंसरियों में दवाओं की भारी कमी हैं निगम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है | केवल विज्ञापनों के सहारे  चलने वाली सरकार जानकर भी अनजान  बनी हुई है |

विनोद जायस कहते हैं कि 8 महीने में दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी नाकामी अभी तक स्थायी समिति और वार्ड कमेटियां का गठन नही हुआ  है, जिसका खामियाजा दिल्ली भुगत रही है। दिल्ली में मानसून के कारण जल भराव और सड़के झील में तबदील इसलिए हुई क्येांकि दिल्ली नगर निगम ने डिस्लिटिंग का कार्य किया ही नही।

विनोद जायस  ने कहा कि एक जानकारी के अनुसार निगम के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लंबित चल रहे है, जिनकों स्थायी समिति का गठन न होने के कारण
मंजूरी नही मिली है।   उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम कोई सक्रिय कार्यवाही नही कर रही है। विनोद जायस  ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में जल जनित बीमारियां व गंदगी, मच्छरजनित बीमारियां मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है और दूसरी ओर डीबीसी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना दिल्ली नगर निगम की विफलता को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here