सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

AAP Crisis: AAP में कथित टूट पर सियासत गरम, अरुण तोमर का पलटवार—‘केजरीवाल को धोखा देने वालों को जनता माफ नहीं करेगी’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

AAP Crisis: AAP में कथित टूट पर सियासत गरम, अरुण तोमर का पलटवार—‘केजरीवाल को धोखा देने वालों को जनता माफ नहीं करेगी’

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) में कथित तौर पर सामने आई अंदरूनी हलचल और नेताओं के पाला बदलने की खबरों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए घोंडा विधानसभा से AAP के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कड़ा रुख अपनाया और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

अरुण तोमर ने कहा कि जो नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्होंने न सिर्फ आम आदमी पार्टी बल्कि जनता के भरोसे के साथ भी विश्वासघात किया है। उनके अनुसार, व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते लिए गए इस फैसले को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने जिन नेताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया, वही नेता आज अपने निजी फायदे के लिए पार्टी और नेतृत्व के खिलाफ खड़े हो गए हैं। तोमर ने कहा कि ऐसे लोगों का पार्टी से अलग होना ही बेहतर है, क्योंकि जो एक बार धोखा दे सकता है, वह भविष्य में भी ऐसा कर सकता है।

Advertisement

तोमर ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है, न कि किसी व्यक्तिगत लाभ की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने देशहित की बजाय अपने व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता दी और इसी वजह से उन्होंने दूसरी पार्टी का दामन थामा।

उन्होंने यह भी कहा कि इन घटनाओं से आम आदमी पार्टी कमजोर नहीं होगी, क्योंकि पार्टी की नींव जनता के अधिकारों और सच्चाई पर टिकी है। उनके मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पूरी मजबूती के साथ केजरीवाल के साथ खड़े हैं और आगे भी इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

अंत में अरुण तोमर ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को अपने फैसले का परिणाम भुगतना पड़ेगा और जनता उन्हें जवाब जरूर देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *