सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली में कायम ‘आप’ का जलवा कायम, दुर्गेश पाठक 11500 वोटों से जीते

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में कायम 'आप' का जलवा कायम, दुर्गेश पाठक 11500 वोटों से जीते

दिल्ली में कायम 'आप' का जलवा कायम, दुर्गेश पाठक 11500 वोटों से जीते

 

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दुर्गेश पाठक को जहां 40,319 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 वोट मिले। जीत का अंतर 11,468 वोट था। उपचुनाव में कांग्रेस की दावेदार प्रेमलता को महज 2,014 वोट ही मिले।दुर्गेश पाठक की इस विजय के साथ ही ‘आप’ ने राजेंद्र नगर में जीत की हैट्रिक लगा ली है।

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों की जीत

पाठक से पहले 2020 में राघव चड्ढा को जनता ने अपना विधायक चुना था, लेकिन पार्टी ने अब उन्हें पंजाब से राज्यसभा में भेज दिया है। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराए गए, जिसमें दुर्गेश पाठक को जीत मिली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है। जीत की घोषणा के बाद दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों की जीत है। भाजपा का यहां कोई एजेंडा नहीं था, वो पहले दिन ही चुनाव हार गई थी। वो यहां आने वाले नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *