सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

AAP का दावा अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला, BJP पर भड़के संजय सिंह, कहा- ‘अगर उन्हें खरोंच भी आई तो…’

2 मिनट पढ़ें
AAP

AAP का दावा अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला, BJP पर भड़के संजय सिंह, कहा- 'अगर उन्हें खरोंच भी आई तो...'

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हुए हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है. संजय सिंह ने कहा कि विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी रोहित सहरावत बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष है और अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर उसकी फोटो मौजूद है.

संजय सिंह ने कहा कि दूसरा आरोपी अरूण ध्राल बीजेपी युवा मोर्चा का महामंत्री है. इससे साफ है कि केजरीवाल से चुनाव न जीतने पर बीजेपी ने अब उन्हें खत्म करने का रास्ता चुना है. संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को खत्म करने के लिए बीजेपी ने ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर जेल में डाला, इंसुलिन रोकी. जेल में भी उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई. इसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आकर अपनी पार्टी का काम करने लगे. उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया.

दिल्ली वाले लेंगे बदला – संजय सिंह

आप सांसद ने कहा कि ”बीजेपी नेता जिस तरह हमलावर के समर्थन में बाहर आए हैं, उससे साबित होता है कि इस हमले में बीजेपी शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह बताएं कि उन्हें केजरीवाल से इतनी नफरत क्यों है? वह केजरीवाल को कितना नुकसान पहुंचाना चाहते हैं? केजरीवाल जहां भी जाएंगे, वहां उनके ऊपर हमले करेंगे. अमित शाह की दिल्ली पुलिस हमलावरों के सामने हाथ जोड़े खड़ी थी, उसने निष्पक्ष कार्रवाई की क्या उम्मीद की जा सकती है? अगर केजरीवाल को खरोच भी आई तो दिल्लीवाले सूद समेत बदला लेंगे.”

संजय सिंह ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विकासपुरी में जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है, यह साफ तौर पर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने का गहरा षड्यंत्र था. बीजेपी के लोग उनकी जान के दुश्मन बन चुके हैं. किन लोगों ने हमला किया? वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह झुंड में हमला किया गया, कुछ भी हो सकता था ये कौन से लोग हैं?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *