Home दिल्ली-एनसीआर आम आदमी पार्टी खोती जा रही है अपना अस्तित्व : भीष्म शर्मा

आम आदमी पार्टी खोती जा रही है अपना अस्तित्व : भीष्म शर्मा

0
61
भीष्म शर्मा
आम आदमी पार्टी खोती जा रही है अपना अस्तित्व : भीष्म शर्मा

आम आदमी पार्टी खोती जा रही है अपना अस्तित्व : भीष्म शर्मा

* भाजपा भी नहीं कर रही जनता से किये वादे पूरे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,आम आदमी पार्टी दिल्ली की सियासत में जितनी तेजी के साथ आई थी उतनी तेजी के साथ ही इसका पतन भी शुरू हो गया है | यह कहना है घोंडा से पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा नें कहा कल शनिवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली | से दुखी हो आम आदमी पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा निगम पार्षदों नें पार्टी छोड़ते हुए अपना अलग से मोर्चा बना लिया उसी तरह विधानसभा चुनावों से पहले भी करीब इतने ही विधायकों नें पार्टी को अलविदा बोल दिया था |

भीष्म शर्मा नें उक्त विचार आज रविवार को घोंडा विधानसभा के तहत आयोजित अपने कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में व्यक्त किये | कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए | भीष्म शर्मा नें दो माह पूर्व आयोजित बैठक में घोषणा की थी वे हर माह तीसरे रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एक साथ भोजन किया करेगें | उसी के तहत बैठक रखी गई थी | बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बनता था जो रह-रह कर भीष्म शर्मा
तथा राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे |

भीष्म शर्मा नें कहा आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों के चलते आज दिल्ली तीस साल पीछे हो गई है | कांग्रेस सरकार नें जो योजनाएं शुरू कीथी उनमें से ज्यादातर अभी भी अधूरी है और कई योजनाओं पर तो काम शुरू ही नहीं हुआ | लोग आज कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को याद करते हैं | भीष्म शर्मा नें कहा भारतीय जनता पार्टी को भी दिल्ली की सत्ता सम्भाले तीन माह बीत चुके हैं और अब तो दिल्ली में नगर निगम ,दिल्ली सरकार तथा केंद्र सरकार तीनों ही उनकी है यानी ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान लोगो से किये गए वादे पूरे नहीं कर पा रही | भाजपा की असलियत भी अब आम आदमी पार्टी की तरह लोगो के सामने आने लगी है | जो भाजपा तीन सौ युनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रही थी आब चोर दरवाजे से बिजली की कीमते बढ़ा रही है | इसी तरह भाजपा नें अपने संकल्प पत्र में जिन वादों का जिक्र किया था उनपर अब चर्चा भी नहीं कर रही |

भीष्म शर्मा नें कहा कांग्रेस देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में दिल्ली में लगातार मजबूत हो रही है ,बूथ लेवल पर पार्टी को खड़ा किया जा रहा है जिसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here