सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

आम आदमी पार्टी का दावा, बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ हुआ फेल

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाई बैठक में कुल 61 विधायक शामिल हुए। विधायकों की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस एक बार फिर नाकाम साबित हुआ। दिल्ली की आम आदमी पार्टी को किसी तरह का खतरा नहीं है क्योंकि उसके पास प्रचंड बहुमत है। यह बात अलग है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई की छापेमारी के बाद आप के नेता यह कहना शुरू कर दिए कि सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। सौरभ भारद्वाज ने बताया हमारे चार विधायक आपके सामने आए, जिसमें से तीन दो तीन बार के विधायक हैं। केजरीवाल जी की सरकार गिराने के लिए उनको ₹20 करोड़ का ऑफर किया गया। आज इसी सिलसिले में सभी विधायकों को बुलाया गया। मैं दिल्ली वालों को यह बताना चाहता हूं कि बीजेपी के जितने प्रवक्ताओं के वीडियो आप सुनेंगे सभी डिबेट में या सभी जगहों पर बीजेपी कह रही कि एक्साइज के अंदर डेढ़ लाख करोड़ का घोटाला हो गया है जबकि मनोज तिवारी ने 8000 करोड़ का घोटाला हो गया कहा जबकि शहजाद पूनावाला 144 करोड़ रुपये का घोटाला कह रहे हैं, जबकि सीबीआई की एफआइआर में लिखा है कि 1 करोड़ रुपए घोटाला हुआ। आज तक कभी नहीं सुना गया कि पूरी की पूरी रिश्वत मंत्री को दी गई हो। बीजेपी अफवाह फैलाकर चुने हुए सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने आपरेशन लोटस फेल किया है। आज कुल 53 विधायक बैठक में पहुंचे। हमारे 12 विधायकों ने कहा कि बीजेपी के विधायकों ने हमसे संपर्क किया कि आम आदमी पार्टी तोड़कर बीजेपी में आ जाओ। बैठक में सभी ने एक सुर में कहा हम सब आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *