
विवेक विहार डी ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव में ‘स्वास्तिक पैनल’ की शानदार जीत : निर्मल गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विवेक विहार दी ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी आर.डब्लू.ए. के बहुप्रतीक्षित चुनाव में, ‘स्वास्तिक पैनल’ ने शानदार जीत हासिल की है। यह विजय डी ब्लॉक के निवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है, जिन्होंने एक बेहतर और अधिक सक्रिय आर.डब्लू.ए. लिए पैनल के दृष्टिकोण पर अपनी मुहर लगाई है।
स्वास्तिक पैनल’ के सभी उम्मीदवारों ने निवर्तमान कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया और निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद पर कैलाश जिंदल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः दीपक सिंघल, हरवीर सिंह,नरेश गर्ग, पंकज जैन,महासचिव सुधीर सुखीजा,सचिव राजेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने विजय हासिल की । जैसे ही चुनाव अधिकारियों निर्मल गुप्ता और नरेंद्र भसीन ने चुनाव रिजल्ट की घोषणा की सभी डी ब्लॉक के निवासियों और स्वास्तिक पैनल में खुशी की लहर दौड़ गई।सभी ने जीते हुए प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारियों को माला पहनाई और मिठाई बांटी गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश जिंदल ने राम मंदिर के प्रधान राजेंद्र गर्ग, शिव भगवान सरावगी, एन सी गुप्ता, राकेश चामरिया, नीरज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गोयल,संजय गर्ग, रतन गर्ग, गगन भसीन, नवीन गर्ग , योगेंद्र मावी, मदन मित्तल,डॉक्टर एस सी राजपूत, नरेश त्यागी, तरुण गुप्ता, पुनीत भसीन और डी ब्लॉक के सभी निवासियों का चुनाव में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

अध्यक्ष कैलाश जिंदल और महासचिव सुधीर सुखीजा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “यह जीत केवल ‘स्वास्तिक पैनल’ की नहीं, बल्कि डी ब्लॉक के हर निवासी की है, जिसने बदलाव और सामूहिक विकास के लिए मतदान किया। हम तुरंत काम शुरू करेंगे और अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें सुरक्षा बढ़ाना, स्वच्छता में सुधार लाना और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है। ‘स्वास्तिक पैनल’ ने निवासियों को आश्वासन दिया है कि नई कार्यकारिणी एक पारदर्शी और सहभागी तरीके से काम करेगी, जिससे D ब्लॉक को दिल्ली के सबसे आदर्श आवासीय क्षेत्रों में से एक बनाया जा सके।


