एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन : मनोज जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सहयोग दिल्ली संस्था द्वारा एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व एमसीडी मनोनीत पार्षद एवं संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 100 से अधिक पौधे रोपे गए।
इस पर्यावरणीय कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम अग्रवाल भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री भावना जैन सभी अतिथियों ने सक्रिय भागीदारी के साथ प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। मनोज कुमार जैन जी ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइफ मिशन को सार्थक करने की दिशा में यह छोटा प्रयास है। हमें एक-एक पौधा माँ के नाम समर्पित कर प्रकृति के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा हमारा धर्म है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “एक पेड़ माँ के नाम” आंदोलन को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। आइए, हम सब मिलकर हरियाली फैलाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर पर्यावरण का निर्माण करें।



