सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

राजस्थान स्थापना दिवस पर गणगौर महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया : सीए श्रीराम अटल

3 मिनट पढ़ें
सीए श्रीराम अटल

राजस्थान स्थापना दिवस पर गणगौर महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया : सीए श्रीराम अटल

राजस्थान स्थापना दिवस पर गणगौर महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया : सीए श्रीराम अटल

* रेखा गुप्ता गजेंद्र सिंह शेखावत भी हुए शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रकोष्ठ, दिल्ली द्वारा संयोजक सीए श्रीराम अटल के संयोजन में राजस्थान स्थापना दिवस एवं गणगौर महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मुख्य उपस्थिति रही I ऑडिटोरियम और बाहर के मैदान में आए हुए विशाल राजस्थानी समूह के सामने जब मंच पर मुख्यमंत्री आई तो जनसमूह का उत्साह अद्भुत था तभी मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में घोषणा की कि अगले वर्ष से दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाएगा I

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी राजस्थानी भाई बहनों को राजस्थान दिवस, हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी I श्री शेखावत ने देश में राजस्थानियों के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक राजस्थानियों का देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है I

प्रदेश संयोजक सीए श्रीराम अटल और स्वागताध्यक्ष कन्हैया लाल जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया I सीए श्रीराम अटल ने इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में राजस्थान की बड़ी आबादी को देखते हुए भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ का गठन किया I राजस्थानियों को दिए इस सम्मान के लिए सभी राजस्थानी प्रवासी हार्दिक आभारी है I कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राजकुमार भाटिया, विधायक अजय महावर, अशोक ठाकुर, संदीप कपूर, समाजसेवियों में कन्हैयालाल जैन पटवारी , शुभकरण बोथरा, डॉ एस.एस.अग्रवाल , सुखराज सेठिया , डॉ एस एन चांडक , पारसमल जैन , अनुराग गर्ग , पन्नालाल बेद सहित कई गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति रही I कार्यक्रम का संचालन राजीव गुगलानी ने किया I

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मरू कोकिला सीमा मिश्रा , सुप्रसिद्ध राजस्थान लोक गायिका रही I महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गणगौर प्रतियोगिता बहुत ही आकर्षक रही I कार्यक्रम संयोजक समिति में प्रदेश संयोजक सीए श्रीराम अटल, सज्जन शर्मा, दिलीप सिंह राठौड़, सीए विनोद बलदेवा,सज्जन सिंह चौहान, मंगल राजपुरोहित, महेश रांदर, मनोज साबू, कमलेश यादव, बसंत महेरिया, भूपेन्द्र गोठवाल, ललित मेहता, गोपाल बिहानी, डॉ ईश्वरदान, बनवारी लाल स्वामी, महेश कोठारी, नारायण माहेश्वरी, राजकुमार फुलवरिया, दीपाराम चौधरी, प्रवीण रतनू, नवरत्न सचेती, पवन गिरिया, चंद्रपाल बैरवा, सुरेंद्र चौधरी, पवन लखोटिया, प्रदीप मोहन चंदोलिया, योगेश जाजू, एडवोकेट किशन लाल, प्रवीण जैन, मनोज साबू , मुकेश मालपानी, राकेश जाजू , अंकुर रस्तोगी, हरीश सारडा, पवन डागा, अभय कुमार रांका, प्रदीप लखोटिया, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप लाहोटी, कान सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश गूगरवाल,कमलकांत व्यास, जे डी राजपुरोहित, योगेश शर्मा , मनोज शर्मा, मनोज बाफना , भैरव राजपुरोहित , संजय सोमानी, पुरुषोत्तम काबरा, राजेश शर्मा, संजीव कुमार पुनिया सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की टीम रही I

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक समिति में किरण लढ़ा, मोनिका माहेश्वरी, रिंकू रंका, जयश्री अटल, कुसुम लूनिया, नीरू लाहोटी, सुनीता अग्रवाल, शालू सोनी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुन्दर संयोजन किया I

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *