सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाबरपुर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की शानदार बैठक का आयोजन राजकुमार जैन नें किया आयोजन

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार जैन

बाबरपुर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की शानदार बैठक का आयोजन राजकुमार जैन नें किया आयोजन

Advertisement

बाबरपुर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की शानदार बैठक का आयोजन राजकुमार जैन नें किया आयोजन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी नें जिला कार्यकारणी की बैठक का शानदार आयोजन किया | बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन नें की | बैठक में लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत,जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन ,पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा,अब्दुल रहमान ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान ,विधानसभा प्रभारी सूरज बाल्मीकि , संजीव शर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सतबीर चौधरी,पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम सहित अनेक वरिष्ठ नेता,पूर्व निगम प्रत्याशी ,जिला पदाधिकारी ,ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे |

लक्ष्मण रावत नें कहा जिस तरह से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिल्ली भर में मेहनत कर रहे हैं उसी तरह से तमाम कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतर कर मेहनत करने की आवश्यकता है | भारी भीड़ को देख लक्ष्मण रावत नें कहा कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए लगता है बाबरपुर जिला बहुत मेहनत कर रहा है और यदि यह जिला इसी तरह मेहनत करता रहा तो आगामी निगम चुनावों में हमें कामयाबी मिलने से कोई रोक नहीं सकता |

 

Advertisement

जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के मिश्र नें जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन की कार्यशैली की तारीफ़ करते हुए कहा श्री जैन कड़ी मेहनत करते है जिसका परिणाम सबके सामने हैं उन्होंने कहा जननायक राहुल गांधी देश भर में और प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिल्ली की सडकों पर उतरकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है |

भीष्म शर्मा ,अब्दुल रहमान नें भी अपने विचार रखे और सन्गठन की मजबूती के लिए मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया | जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन नें कहा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए यदि पार्टी नेत्रत्व से लड़ना भी पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेगें और उनको सम्मान दिलाकर रहेगें | श्री जैन नें निगम चुनावों के लिए कमर कसने का कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा सभी से राय मशवीरा करने के बाद ही प्रत्याशी तय किये जायेगें और जमीनी कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलेगा ऐसा प्रयास उनका होगा |

 

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ते हुए श्री जैन नें कहा जो पीछे हुआ वो हुआ लेकिन अब कार्यकर्ताओं की बात सुनी जायेगी और गरीब कार्य्क्रतों को टिकिट भी दिलाई जायेगी तथा उनकी आर्थिक सहयता भी करायी जायेगी | सभा स्थल के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से तिरगें झंडो से सजाया गया था ऐसा नजारा पेश किया गया था मानों कोई बैठक हो रही हो | कार्यक्रम की शुरुवात एक मंडलम अध्यक्ष के भाषण से करायी गई और अनेक कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका दिया गया | सभा स्थल के मुख्य द्वार पर ढोल नगाड़ों की व्यवस्था भी की गई थी | राजकुमार जैन नें सभी का आभार व्यक्त किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *