सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

घर में लगी आग और नए शादीशुदा जोड़े की जिदंगी हो गई खाक, दो मासूमों की भी गई जान

4 मिनट पढ़ें

घर में लगी आग और नए शादीशुदा जोड़े की जिदंगी हो गई खाक, दो मासूमों की भी गई जान

शाहदरा इलाके में बिल्डिंग में आग लगने से पति-पत्नी की जान चली गई. पड़ोसियों के मुताबिक जोड़े की शादी दो महीने पहले ही हुई थी. कई लोगों ने बगल के बिल्डिंग में कूदकर जान बचाई.

दिल्ली में शास्त्री नगर के सरोजनी पार्क स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार को लगी आग ने दो मासूम बच्चों समेत एक नए जोड़े की भी जान ले ली. दोनों ने अभी दो महीने पहले ही नई जिंदगी की शुरुआत की थी. इससे पहले की वे अपनी जिंदगी को जी पाते, अपने अरमानों को पूरा कर पाते, आग ने उनकी जिंदगी की समाप्त कर दी. इस हादसे में उनकी मौत से न केवल उनके परिजन बल्कि बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोग और उनकी मकान मालकिन भी सदमे में हैं.

बिल्डिंग की मकान मालकिन यशोदा और मीना ने बताया कि बीते साल 17 दिसंबर को ही मनोज और सुमन नाम के युवक-युवती की शादी हुई थी. मनोज के भाई की बच्चियां, सृष्टि (5) और सुजाता ( साढ़े 3) चाची के आने से काफी खुश थी और ज्यादातर उनके साथ ही रहते थे. मनोज और सुमन भी अपनी दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत से काफी खुश थे और उन्होंने बहुत कुछ प्लान भी कर रखा था. लेकिन, इससे पहले की वे अपने उन अरमानों को पूरा कर पाते, उन्हें मौत ने अपने आगोश में ले लिया और पीछे उनके परिजनों को रोता-बिलखता और कभी खत्म न होने वाले जिंदगी भर के गम के साथ छोड़ दिया.

ग्राउंड फ्लोर में फंसे होने के कारण निकल नहीं पाए

गौरतलब है कि शाहदरा जिला स्थित शास्त्री नगर के सरोजनी पार्क में एक चार मंजिला मकान में गुरुवार की तड़के सुबह आग लग गई थी. आग ग्राउंड फ्लोर पर हुई शॉर्ट-सर्किट के वजह से लगी थी, जिस कारण वहां रखी गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया. ऊपरी तल पर रहने वाले लोग तो किसी तरह ऊपर छत पर जा कर साथ वाली बिल्डिंग से होते हुए बाहर निकल गए, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर बने बच्चा फ्लैट में रह रहे मनोज, उनकी पत्नी सुमन और दो बच्चे वहां से निकल नहीं पाए. धुएं से पहले तो उनका दम घुटा और फिर आग ने भी उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

आग से घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर

डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि, सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर पीसीआर कॉल से गीता कॉलोनी थाना को एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंचीं. जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायरकर्मियों और पुलिस के जवानों की तत्परता से वहां आग में फंसे 9 लोगों को बचा कर अस्पताल भेजा गया. इनमें से पांच को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

इस साल आग के कारण 39 लोगों ने गंवाई जान

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मौकों पर पार्किंग में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है. वहीं इस साल बीते 74 दिनों में अब तक हुई आग की घटनाओं में 39 लोगों की जानें चली गई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *