सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘मेरे खिलाफ बॉलीवुड में रची गई साजिश’, Kangana Ranaut का दावा, बोलीं-‘ एक्टर्स को मेरे साथ काम ना करने के लिए आए कॉल्स’

3 मिनट पढ़ें

बीफ खाने के आरोपों पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- अफवाहें फैलाई जा रहीं,  लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता - kangana ranaut got angry on news of  eating beef actress says

 

‘मेरे खिलाफ बॉलीवुड में रची गई साजिश’, Kangana Ranaut का दावा, बोलीं-‘ एक्टर्स को मेरे साथ काम ना करने के लिए आए कॉल्स’

कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें ‘इमरजेंसी’ बनाते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके खिलाफ इंडस्ट्री में साजिश रची गई थी.

कंगना रनौत, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में वे दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगीं. हाल ही में ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हुई था जिसे काफी शॉनदार रिस्पॉन्स मिला है. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने एक बार फिर से यह दावा किया है कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ ‘साजिश’ हुई है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कई कास्टिंग डायरेक्टर्स, सिनेमैटोग्राफर्स और एक्टर्स ने उनके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया.

कंगना रनौत ने कहा मेरे खिलाफ हुई साजिश

दरअसल, कंगना ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र दूसरों को उनके साथ काम न करने हिदायत दे रहे थे. उन्होंने कहा, ”कई कास्टिंग डायरेक्टर और डीओपी ने मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया. एक्टर्स को मेरे साथ काम न करने के लिए फोन किए जा रहे थे. मेरे ख़िलाफ़ बहुत साज़िश रची गई.”

कंगना रनौत ने इमरजेंसी की स्टार कास्ट की तारीफ की

कंगना ने आगे कहा कि चुनौतियों के बावजूद अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिमा चौधरी जैसे सितारों के साथ काम करके वह भाग्यशाली महसूस करती हैं. उन्होंने इसे “सबसे अच्छा एहसास” कहा जब लोग कठिन समय में आपके साथ काम करना चुनते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी इमरजेंसी कास्ट ने उनके साथ काफी रिस्पेक्ट और प्यार से ट्रीट किया.

‘इमरजेंसी’ बनाते समय कंगना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

इससे पहले कंगना ने इमरजेंसी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपने खिलाफ साजिश के बारे में बात की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था, “इस फिल्म को बनाते समय मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा हैय हर फिल्म को कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है और फिर उन्हें कई देवदूत मिलते हैं जो उन बाधाओं के माध्यम से आपका सपोर्ट करते हैं. मैं अपने कलाकारों को स्पेशली थैंक्यू कहना चाहती हूं.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर दिया है, मेरे साथ खड़ा होना आसान नहीं है, मेरी फिल्म का हिस्सा बनना आसान नहीं है और मेरी तारीफ करना तो यकीनन आसान नहीं है। लेकिन, उन्होंने (इमरजेंसी कास्ट) यह सब किया है.”

‘इमरजेंसी’ कब हो रही रिलीज

बता दें कि कंगना रनौत ने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है. एक्ट्रेस मंडी सीट से बीजेपी एमपी हैं. वहीं सांसद बनने के बाद कंगना की पहली फिल्म ‘इमरजेंसी’ आ रही है. इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. बता दें कि ये फिल्म 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *