सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘लालू-नीतीश के इशारे पर रची जा रही साजिश’, BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने क्यों कही ये बात?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘लालू-नीतीश के इशारे पर रची जा रही साजिश’, BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने क्यों कही ये बात?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वैश्य एवं कुशवाहा समाज को बांटने और इनकी आबादी कम दिखाने की मंशा जातीय सर्वे में उजागर हो चुकी है.

बिहार में जातीय गणना रिपोर्ट (Bihar Caste Survey Report) के बाद जो आंकड़े पेश किए गए हैं उसको लेकर बवाल मचा है. एक तरफ आंकड़ों को फर्जी बताया जा रहा है तो दूसरी ओर राज्य सरकार इन आरोपों को खारिज कर रही है. इस बीच सोमवार (09 अक्टूबर) को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला. मुख्यमंत्री के साथ लालू यादव (Lalu Yadav) पर साजिश का आरोप लगाया.

बीजेपी देगी इसका मुंहतोड़ जवाब: सुशील मोदी

Advertisement

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के इशारे पर तेली, तमोली, चौरसिया,दांगी सहित आधा दर्जन जातियों को अति पिछड़ा सूची से बाहर करने की जो साजिश रची जा रही है, उसे हम सफल नहीं होने देंगे. बीजेपी इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वैश्य एवं कुशवाहा समाज को बांटने और इनकी आबादी कम दिखाने की मंशा जातीय सर्वे में उजागर हो चुकी है. दूसरी तरफ आरजेडी के एक विधान परिषद सदस्य वैश्य एवं कुशवाहा जातियों को अति पिछड़ा सूची से बाहर कराने के लिए पदयात्रा और सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन अतिपिछड़ी जातियों ने महागठबंधन को वोट नहीं दिया, उनके विरुद्ध तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

‘अति पिछड़ों की हकमारी बंद की जानी चाहिए’

सुशील मोदी ने कहा कि मुसलमानों में मल्लिक, शेखड़ा और कुल्हिया ऊंची जातियां हैं, लेकिन अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कर इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है. यह भी कहा कि मुसलमानों में जिन्हें शेरशाहबादी जाति का बताया गया है, वे बांग्लादेशी हैं और बांग्ला बोलते हैं. सुरजापुरी को मुस्लिम जाति दिखाया गया है, जबकि सुरजापुरी भाषा है. इन सारी विसंगतियों और त्रुटियों को दूर करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ऊंची जातियों के मुसलमानों को अति पिछड़ा सूची से बाहर कर अति पिछड़ों की हकमारी बंद की जानी चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *