सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

किशनगंज से बंगाल जा रही कार,हुई भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

किशनगंज से बंगाल जा रही कार की हुई भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतकों की पहचान धरमगंज निवासी सम्राट, ओम सहनी और डुमरियाभट्टा निवासी रतन के रूप में हुई है.

जिले से सटे धर्मपुर क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत (Kishanganj News) हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना (Road Accident) में जिले के तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक टाउन थाना क्षेत्र के निवासी हैं. मृतकों की पहचान धरमगंज निवासी सम्राट, ओम सहनी और डुमरियाभट्टा निवासी रतन के रूप में हुई है. सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से सभी को कार से बाहर निकाला

Advertisement

बताया जा रहा है कि इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाने के क्रम में घायल ओम ने रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं, घायल कुंदन और सोनू को प्राथमिक इलाज के बाद सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सभी युवक कार पर सवार होकर बंगाल जा रहे थे. इस दौरान धरमपुर के समीप चालक ने तेज रफ्तार होने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे पोल और पेड़ से कार टकरा गई. इसके बाद कार धान की खेत में पलट गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से घायल युवाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई.

घायलों को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया

लोगों ने तीन घायलों को इलाज के लिए लोधन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।, जहां से उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस शव को जब्तकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *