सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सफदरजंग एनक्लेव इलाके के बलजीत लॉज में एक व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली: सफदरजंग एनक्लेव इलाके के बलजीत लॉज में एक व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत

सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोला गया तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला.

व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला आया सामने

दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव इलाके के बलजीत लॉज में एक व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि बलजीत लॉज एक शख्स मृत पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सफाई कर्मी कमरे के पास पहुंचा तो कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था, चाबी ताले के अंदर थी. सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोला गया तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला.

Advertisement

व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले 54 साल के दीपक सेठी के रूप में हुई है. पुलिस को मौके से कुछ गोलियाँ, हाथ से लिखा एक नोट और थोड़ी मात्रा के साथ वोडका की एक बोतल मिली. लॉज के विजिटर रजिस्टर की जांच में पाया कि दीपक एक 24 साल की लड़की के साथ आया था. सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाने पर पता चला कि दोनों 30 मार्च की रात 08:50 बजे लॉज में आए थे.

इसके बाद लडकी लॉज से आधी रात को निकल गई थी. पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम से मुआयना कराया व मौके से सैंपल कलेक्ट किए. पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *