सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Aurangabad Murder Case: बिहार में रघुवंशी कांड से बड़ा हत्याकांड: फूफा के प्यार में अंधी गूंजा ने शादी के 45 दिन बाद करवाया पति का मर्डर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Aurangabad Murder Case: बिहार में रघुवंशी कांड से बड़ा हत्याकांड: फूफा के प्यार में अंधी गूंजा ने शादी के 45 दिन बाद करवाया पति का मर्डर

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक चौंकाने वाला और बेहद शर्मनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। यहां एक नवविवाहित महिला ने अपने ही फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी, क्योंकि वह दोनों के बीच के अवैध संबंधों में रुकावट बन गया था। इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया शादी के महज 45 दिन बाद।

मृतक की पहचान प्रियांशु उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश उसकी पत्नी गूंजा सिंह और उसके फूफा जीवन सिंह ने मिलकर रची थी। दोनों ने भाड़े के शूटरों को हायर किया और पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

घटना 24 जून की रात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास हुई, जब प्रियांशु बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था। उसी वक्त शूटरों ने उसे घेरकर गोली मार दी और फरार हो गए।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) अम्बरीष राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह हत्या एक पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर गूंजा सिंह, जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पूछताछ में गूंजा ने कबूल किया कि वह अपने सगे फूफा जीवन सिंह से प्रेम करती थी और शादी के बाद उसका पति इन संबंधों में रुकावट बन गया था। इसी कारण उसने जीवन सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। जीवन सिंह ने शूटरों को संपर्क कर सारा प्लान तैयार किया और हत्या को अंजाम दिलवाया।

फिलहाल जीवन सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि “यह पूरी तरह से प्रेम, विश्वासघात और लालच की त्रिकोणीय त्रासदी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।”

इस घटना ने न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है। लोगों को यह मामला सोनम रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला रहा है, जहां शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी थी।

वहीं, इसी जिले में कुछ ही दिन पहले एक और ऐसा मामला सामने आया था, जहां पूजा नाम की महिला ने अपने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *