Home आर्टिकल LPG price protest Delhi: बहुत दिनों के बाद दिल्ली कांग्रेस के हाथ...

LPG price protest Delhi: बहुत दिनों के बाद दिल्ली कांग्रेस के हाथ लगा जनता से जुड़ा सीधा मुद्दा,कांग्रेस के प्रदर्शनों में दिखी जनता की भागीदारी

0
169

LPG price protest Delhi: बहुत दिनों के बाद दिल्ली कांग्रेस के हाथ लगा जनता से जुड़ा सीधा मुद्दा,कांग्रेस के प्रदर्शनों में दिखी जनता की भागीदारी
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,एक लंबे समय बाद दिल्ली कांग्रेस नें जनता से जुड़ा सीधा मुद्दा उठाया है जिसकी आज जरूरत भी थी | वह मुद्दा है रसोई गैस की बढ़ी कीमतों और रसोई गैस की किल्लत का | जी हाँ हम बिलकुल सही कह रहे हैं पिछले कई दिनों से ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु देश भर में रसोई गैस की किल्लत से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं गैस एजेंसियोँ के बाहर लोगो की भीड़ जुट रही है कई-कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी अनेक लोगो को बैरंग लोटना पड़ रहा है | रहा गैस की कीमतों का सवाल यह कोई पहला मौका नहीं है जब गैस के दाम बढाये गए हों साल भर में ही रसोई गैस तथा कमर्सियल गैस के दाम कई बार बढ़ चुके है लेकिन लोगो को गुस्सा इस बात पर है दाम बढ़ाने के बावजूद भी उन्हें रसोई गैस लेने के लिए जंग लडनी पड़ रही है | आलम यह है कि आन्लाइन बुकिंग के लिए भी लोगो को लंबी इंतजार करनी पड़ रही है और एजेंसियों पर तो और भी बुरा हाल है | घरेलू महिलाओं को तो परेशानी उठानी ही पड़ रही है साथ साथ रेहड़ी पटरी पर खाने पीने के छोटे मौटे धंधे करने वाले ,ढाबा चलाने वाले कारोबारी भी गहरे संकट से जूझ रहे हैं | ऐसे में लोगो की दुखती नब्ज पकड़ कांग्रेस नें जनता से जुड़ा मुद्दा उठाया है |

दिल्ली में गत माह इससे भी बड़ा जनता से मुद्दा सामने आया था वह था राशन कार्डों के रद्द होने का ,बड़ी भारी संख्या में लोगो के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए थे लेकिन उसमें सरकार नें एक साथ निर्णय नहीं ले कई किस्तों में कार्ड रद्द करने का निर्णय लिया था और किसी पार्टी नें बयानबाजी के अलावा कोई स्टेंड नहीं लिया था लिहाजा वह मुद्दा तूलनहीं पकड़ पाया लेकिन रसोई गैस का मुद्दा हर घर से जुड़ा है,हर रसोई से जुड़ा है ,दूसरे शब्दों में आधी से भी ज्यादा आबादी से तार जुड़े हैं इस मुद्दे के | और बिना व्यवस्था हुए इसका कोई विकल्प भी नहीं है लिहाजा इस दुखती नब्ज को कांग्रेस नें पकड़ लिया और प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें महज चंद घंटे के अल्टीमेटम पर दिल्ली में एक ही साथ ढाई सौ से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन ठोक डाले |

देवेन्द्र यादव के इस फरमान को कांग्रेस के वर्कर तो मैदान में आये ही दिल्ली के राह चलते लोग भी अनेक स्थानों में जोश भरे नारे लगाते दिखे | हमने खुद देखा प्रदर्शन स्थलों के आसपास से गुजरते लोग अपने वाहनों पर बैठे बैठे ही अपना समर्थन दे रहे थे खासतौर से महिलाएं बड़े जोर शोर से नारे लगा रही थी | लोगो में दाम बढ़ाने को ले भारी आक्रोश इस बात को भी लेकर है विधानसभा चुनावों के दौरान जिस भाजपा नें रियायती दर सस्ती रसोई गैस देने की बात कही थी आज उसीकी सरकार दामों में बढ़ोतरी कर रही है | इसी मुद्दे पर कल दिल्ली कांग्रेस एक बड़ा विरोध दर्ज करने जा रही है | कुल मिलाकर यह मामला तब तक नहीं थमने वाला जब तक सरकार इसका कोई ठोस उपाय नहीं करती ,बरहाल इस मुद्दे पर जीत विरोध दर्ज करने वालों की होगी इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता ,समझ गए ना आप दाम कम हुए और पर्याप्त व्यवस्था हुई तो हमने करायी और नहीं हुए तो कटघरे में कौन आएगा यह समझना आसान है | आज बस इतना ही …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here