Home मैं भी रिपोर्टर Delhi water crisis: रसोई गैस के साथ-साथ पीने के पानी के संकट,से...

Delhi water crisis: रसोई गैस के साथ-साथ पीने के पानी के संकट,से भी जूझ रही है दिल्ली : अजय अरोड़ा

0
121

Delhi water crisis: रसोई गैस के साथ-साथ पीने के पानी के संकट,से भी जूझ रही है दिल्ली : अजय अरोड़ा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के लोग जहां रसोई गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हो रहे हैं वहीं उन्हें गर्मी के शुरुवाती दिनों में ही जल संकट से भी जूझना पड़ रहा है | यह कहना है दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमेन अजय अरोड़ा का | अजय अरोड़ा कहते हैं दिल्ली का रेस्टारेंट कारोबार गैस संकट के पूरे चपेट में हैं वहीं छोटे मौटे खानपान का धंधा करने वाले लोग्प्न के सामने रोजी रोटी का संकट ही मंडराने लगा है उन्हें अभी से महंगे भाव में सिलेंडरो का इंतजाम करना पड़ रहा है |

अजय अरोड़ कहते है अनेक कालोनियों में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं या तो पानी आ ही नहीं रहा और यदि सुबह शाम आ भी जाता है तो वह इतना दूषित होता है की बाल्टी के पास खड़ा भी नहीं हुआ जा सकता | अजय अरोड़ा कहते हैं दिल्ली में पानी की किल्लत से लोग बेहद परेशान हैं। पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए दिल्ली सरकार कोई खास प्रयास नहीं कर रही है जिसके चलते लोग दुखी हो रहे हैं | राजधानी दिल्ली में गर्मियाँ शुरू होती ही पानी की किल्लत से दिल्ली वासियों झूझना पड़ रहा है। कई बार यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने की वजह से पानी बाधित होता है तो कई बार यमुना नदी सुख जाने की वजह से दिल्ली में पानी की किल्लत होती है। पानी की किल्लत को पूर्व आप सरकार पूरी नहीं कर पाई अब अब मोजूदा भाजपा सरकार भी विफल नजर आ रही है। तेज गर्मियाँ शुरू होते ही यमुना नदी भी अब सूखने लगी है। यमुना नदी का पानी काला गंदा बदबूदार हो चुका है। यमुना के पास जाते ही यमुना नदी से निकलती दुर्गंध लोगों का परेशान कर रही है हालत यह है कि यमुना हैं कि यमुना एक नाले के रूप में ही दिख रही है |

90 फीसदी नाले का पानी यमुना में मिल रहा है यही कारण है। जल प्रदूषण की वजह से ही यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ती है और पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। दिल्ली में जगह-जगह पानी की किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं और पानी की किल्लत को पूरी करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी चलाया गया है जहां पानी की किल्लत ज्यादा होती है। वहां पर टैंकरों को भेज कर पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन सवाल है कि राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार है और हरियाणा में भी भाजपा के सरकार है फिर यमुना नदी आखिरकार क्यों सूख रही है। राजधानी दिल्ली में आखिरकार पानी की किल्लत से दिल्ली वासियों की इसी पानी की किल्लत को खत्म करने के लिए पूर्व सरकार ने वॉटर रिसोर्सेस बॉडी बनाई थी जो कि अब खस्ताहाल पड़ी है और वही यमुना का जल स्तर सुखना दिल्ली वासियों की चिंता बढ़ा रहा है। गर्मियों की शुरुआत में पानी की किल्लत साफ संकेत दे रही है ट्रिपल इंजन की सरकार भी दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी की आपूर्ति कराने में विफल साबित हो रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here