Home मैं भी रिपोर्टर Delhi LPG protest: गैस एजेंसियों के बाहर होने वाले प्रदर्शनों में,भाग लेने...

Delhi LPG protest: गैस एजेंसियों के बाहर होने वाले प्रदर्शनों में,भाग लेने का आह्वान किया राजकुमार जैन नें

0
76

Delhi LPG protest: गैस एजेंसियों के बाहर होने वाले प्रदर्शनों में,भाग लेने का आह्वान किया राजकुमार जैन नें
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन नें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आह्वान पर कल 12 मार्च को दिल्ली की तमाम रसोई गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस की बढती कीमतों के विरोध तथा रसोई गैस की भारी किल्लत के विरोध में प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील दिल्ली की जनता से की है | राजकुमार जैन नें कहा केंद्र सरकार लगातार रसोई गैस की कीमतें बढ़ा रही है जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नें ही दिल्ली वालों को सब्सिडाईज दरों पर 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था उस वाडे को पूरा करने की बजाय एक वर्ष में ही रसोई गैस सिलेंडर के दामों में सौ रूपये से अधिक प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी कर डाली है। पिछली बार 7 अप्रैल को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की दरों में बढ़ोत्तरी की गई थी। इसी तरह भाजपा की मोदी सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में भी 2026 में 1 जनवरी, 1 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च तक कुल 307 रुपये की बढ़ोत्तरी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में प्रति घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये और कर्मिशयल सिलेंडर 1883 में मिलेगा। राजकुमार जैन कहते हैं भाजपा केवल लोगो को सपने दिखने का काम करती है और भाजपा नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं |

राजकुमार जैन नें कहा रसोई गैस की किल्लत तथा बढाये गए दामों से जनता में भारी आक्रोश है | उन्होंने कहा कल कांग्रेस कार्यकर्ता सभी ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन करेगें और हस्ताक्षर अभियान भी चलायेगें | राजकुमार जैन नें कहा देश की जनता पर आर्थिक बौझा सरकार की जनता विरोधी नीतियों के कारण पड़ रहा है। अभी रसोई गैस की दरें बढ़ी है, जो हालात भाजपा ने देश में पैदा कर दिए है, जल्द पेट्रोल, डीजल, अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की दरों सहित खाद्य सामग्री और जरुरत की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू जाऐंगे, जबकि अत्यधिक महंगाई के कारण पहले ही देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दिल्ली की जनता से भी इन प्रदर्शनों में शामिल हो विरोध दर्ज करने का आह्वान किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here