Ghonda Infrastructure Development: घोंडा में 92.35 लाख की लागत से गलियों के निर्माण कार्यों,का शिलान्यास व लोकार्पण किया अजय महावर नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा में स्थानीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने घोंडा वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा एक गली के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना, दिनेश धामा, अमित गोस्वामी, हरीश शर्मा, मनोज परिहार, पवन त्यागी, नीरज गुप्ता, रामाक्ष्यवर सिंह, शीतल शुक्ला, कमलेश कश्यप, तरुण शर्मा, मोहित छारिया, मुकेश गोयल, विजय चौधरी, राकेश देवल, रेनू शर्मा, संजय शर्मा, दिलीप गुप्ता, विपिन शर्मा आदि रहे।
बुद्ध बाजार रोड स्थित चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर गोयल की चक्की के निकट आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री महावर ने ₹92.35 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत के ब्लॉक, गौतम विहार की गली नंबर 1 (इंद्रा गली), गली नंबर 6, 7 तथा उनसे जुड़ी लिंक गलियों,यू -ब्लॉक, अरविंद नगर की गली नंबर 2, 7 तथा लिंक गलियों, और वी-ब्लॉक, अरविंद नगर की गली नंबर 4, 6, 7, 8 तथा उनसे जुड़ी लिंक गलियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही वी -ब्लॉक, अरविंद नगर की गली नंबर 9 तथा उससे जुड़ी लिंक गली के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गलियों और सड़कों का बेहतर निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी बेहतर करता है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी इसी तरह बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य जारी रहेंगे। श्री महावर ने कहा कि उनका प्रयास है कि घोंडा विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।


