सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शिवरात्रि के बाद मंदिरों से बेलपत्र तथा अन्य पूजा सामग्री उठा यमुना के पास भू समाधि दी विनोद जायस नें

2 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

शिवरात्रि के बाद मंदिरों से बेलपत्र तथा अन्य पूजा सामग्री उठा यमुना के पास भू समाधि दी विनोद जायस नें

Advertisement

शिवरात्रि के बाद मंदिरों से बेलपत्र तथा अन्य पूजा सामग्री उठा यमुना के पास भू समाधि दी विनोद जायस नें

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों तथा अन्य मन्दिरों में भोले की पूजा करने तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते है | इस मौके पर मन्दिरों में बड़ी संख्या में बेलपत्र,भांग, धतूरा सहित फूल तथा अन्य सामग्री जमा हो जाती है उसे एकत्रित कर भू समाधि देने का काम चंद लोग ही करते हैं उनमे से एक नाम है उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

Advertisement

विनोद यह कार्य करीब डेढ़ दशक से कर रहे हैं | विनोद जायस भोलेनाथ के परम भक्त है उनका मानना है शिवरात्री के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्दिरों में भोले बाबा के दरबार में शिवलिंग पर भांग के पत्ते ,धतूरा बेलपत्र फूल माल्येन तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं जो देर शाम तक सिलसिला चलता रहता है लिहाजा मन्दिरों में इस सामग्री का अम्बार लग जाता है | विनोद जायस बताते हैं वे पिछले कई साल से मन्दिरों में अपनी टीम के साथ पहुंचते हैं | और पूरे मन्दिर परिसर की सफाई करते हैं मन्दिर से सारी पूजन सामग्री एकत्रित कर उन्हें टेम्पो में भरकर पूरे विधि विधान के साथ यमुना तट के आसपास भू-समाधि देते हैं |

विनोद जायस कहते हैं उनका मानना है जो पूजन सामग्री भक्तगण भोले नाथ को अर्पित करते हैं वह कूड़े के ढेर में नहीं जानी चाहिए उस सामग्री को श्रधा पूर्वक विधि विधान के साथ भू समाधि दी जानी चाहिए ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *